जाति जनगणना रिपोर्ट पर बोले सीएम सिद्धू
बागलकोट. मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या ने कहा कि जाति जनगणना रिपोर्ट पेश होने से पहले ही चर्चा शुरू हो गई है। जो लोग ऐसा नहीं चाहते उन्हें भी नहीं पता कि रिपोर्ट में क्या है। बागलकोट में गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या ने कहा कि रिपोर्ट आने के बाद देखेंगे। बिना तत्य के अफवाहों पर बात करना अच्छा विकास नहीं है।

मूल रिपोर्ट खो जाने के पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जयप्रकाश के बयान पर उन्होंने कहा कि उन्हें बुलाकर बात करेंगे।

जाति जनगणना समाज को विभाजित करेगी कह कर पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी की ओर से दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करेते हुए सिद्धरामय्या ने कहा कि क्या उन्हें पता है कि रिपोर्ट में क्या है? बिना जाने किसी को भी नहीं बोलना चाहिए। उन्होंने सवाल किया कि हम समाज को क्यों बांटेंगे। नीतीश कुमार ने बिहार में जातीय जनगणना को स्वीकार किया है। क्या समाज को बंट दिया। कोई भी बयान देते समय वह तथ्यों पर आधारित होना चाहिए।

हमें अपने सिद्धांत पर कायम रहना चाहिए

सिद्धरामय्या ने कहा कि हम किसी को भी कांग्रेस में नहीं बुलाएंगे। अगर वे खुद आएंगे तो हम उन्हें शामिल करेंगे। हमने किसी से संपर्क नहीं किया है। हमने उन लोगों को शामिल किया है जो हमारे नेतृत्व को स्वीकार कर खुद आते हैं। अपने राजनीतिक जीवन में हमने कभी किसी को आने के लिए नहीं कहा। हमें अपनी विचारधारा पर कायम रहना है। जो लोग कई वर्षों से भाजपा में हैं वे उस सिद्धांत से सहमत हैं। इसे छोडक़र कांग्रेस की विचारधारा को स्वीकार कर लेना चाहिए।

भाजपा में घमासान
उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता के चुनाव और पार्टी अध्यक्ष के चुनाव को लेकर भाजपा नेता अरविंद लिंबावली ने नाराजगी जताई है और वी. सोमन्ना ने 6 दिसंबर के बाद अपनी राय जाहिर करने की बात कही है, विजयेंद्र को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और आर. अशोक को विपक्ष के नेता बनाए जाने पर भाजपा में घमासान मच गया है। भाजपा में आग लगी हुई है। बहुत सारे लोग परेशान हैं। पता नहीं क्या होगा। हम नहीं जानता कि यह उनकी बुनियाद में ज्वाला होगी या अग्नि। आग तो लग चुकी है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *