हावेरी जिले में गहराया जल संकटराणेबेन्नूर तालुक के कज्जरी प्लॉट में दूर दराज से पानी लाती हुई महिलाएं।

राणेबेन्नूर तालुक के कज्जरी प्लॉट में महीने में एक बार जलापूर्ति

250 घरों के सामने संकट

हावेरी. जिले में बढ़ती गर्मी के साथ जल संकट गहराने लगा है। राणेबेन्नूर तालुक के कज्जरी प्लॉट क्षेत्र में पिछले कई दिनों से पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है। करीब 250 घरों वाले इस इलाके में महीने में केवल एक बार पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय जल टंकी भी जर्जर अवस्था में है और पर्याप्त जल भंडारण नहीं हो पा रहा है। कई दिनों से घरों में पानी नहीं पहुंचा है। क्षेत्र की बोरवेल भी खराब पड़ी हैं, जिनकी मरम्मत नहीं कराई गई। मजबूरन महिलाएं और बच्चे घड़े लेकर खेतों में स्थित बोरवेलों से पानी लाने जा रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि वे वर्षों से यहां रह रहे हैं। क्षेत्र में बड़ी पानी की टंकी है, जिसमें तुंगभद्रा नदी से पानी लाया जाता है, लेकिन नियमित आपूर्ति नहीं की जा रही है। अन्य स्रोत भी ठप पड़े हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि निवासियों ने ग्राम पंचायत को कई बार ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की है, परंतु अब तक ठोस कदम नहीं उठाए गए। बढ़ती गर्मी में पानी की आवश्यकता अधिक है, फिर भी प्रशासन उदासीन बना हुआ है। महिलाओं और बच्चों का अधिकांश समय पानी जुटाने में ही बीत रहा है।

ग्रामीणों ने शीघ्र वैकल्पिक जलापूर्ति की व्यवस्था करने और खराब बोरवेलों की मरम्मत कराने की मांग की है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *