‘पानी अमृत समान, संरक्षण जरूरी’ : विधायक कोनरेड्डीधारवाड़ में जल एवं भूमि प्रबंधन संस्थान (वाल्मी) के सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक एन.एच. कोनरेड्डी।

धारवाड़ में विश्व जल दिवस पर जोर

किसानों को सूक्ष्म सिंचाई और आधुनिक तकनीक अपनाने की सलाह

हुब्बल्ली. धारवाड़ में विश्व जल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक एन.एच. कोनरेड्डी ने जल संरक्षण के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि पानी अमृत के समान है, इसकी कीमत और उपयोगिता को हर व्यक्ति को समझना चाहिए।

यह कार्यक्रम जल एवं भूमि प्रबंधन संस्थान (वाल्मी) के सभागार में आयोजित किया गया, जिसमें कृषि और जल प्रबंधन से जुड़े कई विशेषज्ञ और किसान शामिल हुए।

विधायक कोनरेड्डी ने कहा कि महादायी-कलसा बंडूरी परियोजना के तहत मात्र 4 टीएमसी पानी के लिए भी संघर्ष करना पड़ा है। ऐसे में उपलब्ध जल संसाधनों का सही उपयोग करना बेहद जरूरी है।

उन्होंने किसानों से अपील की कि सिंचाई के दौरान पानी की बर्बादी न हो और यह सुनिश्चित किया जाए कि पानी व्यर्थ बहकर नालों में न जाए। किसानों को समय के साथ बदलते कृषि परिदृश्य के अनुसार नई तकनीकों और सूक्ष्म सिंचाई पद्धतियों को अपनाना चाहिए। साथ ही खेतों को बेचने से बचने और पारंपरिक फसलों के साथ-साथ लाभकारी फसलों की खेती करने की सलाह दी।

इस अवसर पर वाल्मी के निदेशक गिरीश मरड्डी ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि पशु आधारित, पौध आधारित और मूल्यवर्धित कृषि अपनाकर आय बढ़ाई जा सकती है।

कार्यक्रम में प्रगतिशील किसानों को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान वाल्मी के प्राध्यापक सुधींद्र के.एस. और सुरेश दीक्षित सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *