हुब्बल्ली में शनिवार को शहर के बीवीबी कॉलेज परिसर में हत्या कर दी गई बिड्नाल की नेहा हिरेमठ के आवास का दौरा कर परिवार के सदस्यों के साथ संवेदना व्यक्त करतीं मंत्री लक्ष्मी हेब्बालकर।

मंत्री लक्ष्मी हेब्बालकर ने व्यक्त की संवेदना
हुब्बल्ली. मंत्री लक्ष्मी हेब्बालकर ने शनिवार को शहर के बीवीबी कॉलेज परिसर में हत्या कर दी गई बिड्नाल की नेहा हिरेमठ के आवास का दौरा कर परिवार के सदस्यों के साथ संवेदना व्यक्त की।
बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंत्री हेब्बालकर ने कहा कि वे नेहा के परिवार के दुख में शामिल हुई हैं। उनके दुख को साझा किया है। उनका एक बड़ा समुदाय है। हमने आश्वासन दिया है कि हम सब उनके साथ हैं। ऐसी स्थिति में सिर्फ सांत्वना और दिलासा देना ही काफी नहीं है। मामले की जांच को लेकर किसी को कोई संदेह नहीं होना चाहिए। निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और आरोपी को शीघ्र सजा दिलाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि वे भी एक मां होने के नाते इस घटना की निंदा करती हैं। उस बेटी को न्याय दिलाना हमारी जिम्मेदारी है। नेहा के पिता निरंजन हिरेमठ हमारी पार्टी के महानगर निगम पार्षद हैं। सरकार उनकी बेटी को उचित न्याय दिलाने का गंभीर प्रयास करेगी।
इस अवसर पर पुलिस आयुक्त रेणुका सुकुमार, विधान परिषद के पूर्व सदस्य मोहन लिंबिकाई, नगर निगम में विपक्ष की नेता सुवर्णा कल्लकुंटला, कांग्रेस नेता रजत उल्लागड्डीमठ, बंगरेश हिरेमठ, राजशेखर मेणसिनकाई समेत कई अन्य उपस्थित थे।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *