"संविधान में कहां लिखा है, उद्घाटन नहीं कर सकते?"श्रम मंत्री संतोष लाड।

मंत्री संतोष लाड का पलटवार

हर बात में अड़ंगा डालने का लगाया आरोप

बानु मुश्ताक करेंगी मैसूरु दशहरा का उद्घाटन, भाजपा का विरोध

बल्लारी. मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या की ओर से घोषणा किए जाने के तुरंत बाद कि इस बार के मैसूरु दशहरा महोत्सव का उद्घाटन प्रतिष्ठित बुकर पुरस्कार विजेता बानु मुश्ताक करेंगी, भाजपा के कई नेताओं ने तीव्र विरोध जताया।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए श्रम मंत्री संतोष लाड ने कहा कि दशहरा का उद्घाटन नहीं करना चाहिए, ऐसा संविधान में कहां लिखा है? उन्होंने भाजपा पर हर बात में अड़ंगा डालने का आरोप लगाते हुए तीखी टिप्पणी की।

संतोष लाड ने कहा कि आज देश के सबसे बड़े दानी कौन हैं? अजीम प्रेमजी। वे किस समाज से आते हैं? उन्होंने गरीबों के लिए ढाई लाख करोड़ का दान किया है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि संविधान में कहीं भी ऐसा प्रावधान नहीं है कि कौन उत्सव का उद्घाटन कर सकता है और कौन नहीं। सरकार ने निर्णय लिया है तो उसका स्वागत करना चाहिए।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *