पीडि़त महिलाओं को मुआवजा कौन देगापूर्व केंद्रीय मंत्री सीएम इब्राहिम

क्या यही अच्छे दिन है?
पूर्व केंद्रीय मंत्री इब्राहिम ने किया सवाल
प्रज्वल रेवण्णा यौन उत्पीडऩ मामला
हुब्बल्ली. पूर्व केंद्रीय मंत्री सीएम इब्राहिम ने तंज कसते हुए कहा कि नेहा की हत्या का आरोपी फैयाज का मामला एक है, तो वहीं प्रज्वल रेवण्णा ने 600 महिलाओं के साथ दुराचार किया है। इस बारे में बीएस येडियूरप्पा और प्रल्हाद जोशी ने बात क्यों नहीं की? क्या यही अच्छे दिन है?
शहर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए इब्राहिम ने कहा कि वे कहते हैं कि प्रज्वल को पार्टी से बाहर करेंगे। पीडि़ताओं के गर्भवती होने के बाद बाहर करने से क्या होगा, उनके बच्चों को मुआवजा कौन देगा? हमने तभी देवेगौड़ा को बताया था, अब वह जर्मनी चले गए हैं। कौन सा वीडियो आएगा, वह और कहां जाएगा हमें पता नहीं है।

पीडि़त महिलाओं को मुआवजा कौन देगा?

उन्होंने पूछा कि प्रज्वल को पार्टी से निकाल दिया तो क्या सब कुछ खत्म हो जाएगा, पीडि़त महिलाओं को मुआवजा कौन देगा? इसका जवाब मिलना चाहिए तो चुनाव में अच्छे उम्मीदवार का चयन करना चाहिए।

बसव सिद्धांत पर आधारित नई पार्टी बनाएंगे

इब्राहिम ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद हम मठाधीशों, दलितों और मुसलमानों की तीसरी शक्ति बनाएंगे। साथ ही एक ब्रह्मचारी को ताकत देंगे। आगामी दिनों में कर्नाटक में तीसरी ताकत नई क्षेत्रीय पार्टी सत्ता में आएगी। हमने दिंगालेश्वर स्वामी से इस बारे में तीन घंटे तक बात की है। कांग्रेस की गलती की वजह से कर्नाटक में भाजपा बढ़ रही है। आज बसव सिद्धांत के आधार पर संगठन करना जरूरी है। हमने यह निष्कर्ष निकाला है। दिंगालेश्वर स्वामी कुछ ही दिनों में इस बारे में बताएंगे।

समाज को तोडऩे का काम कर रहे हैं मोदी

जमखंडी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सीएम इब्राहिम ने कहा कि मोदी 10 साल से समाज को तोडऩे का काम कर रहे हैं। देश की हालत खराब हो गई है। दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं। एक वक्त की रोटी के लिए संघर्ष करने की स्थिति आ गई है। लाखों युवा बेरोजगार हैं। कोई भी इस बारे में बात नहीं कर रहा है।

कर्नाटक के साथ सौतेला रवैया
उन्होंने कहा कि संविधान निर्माता डॉ. अम्बेडकर का संविधान भारत में रहना चाहिए। भारत माता शक्तिशाली होनी चाहिए। केंद्र सरकार ने कर्नाटक के प्रति सौतेला रवैया अपनाया है, जो गलत है। जो स्थिति धृतराष्ट्र की हुई वही स्थिति देवेगौड़ा की भी उनके बच्चों की वजह से हो रही है। इस बार बागलकोट लोकसभा से कांग्रेस उम्मीदवार संयुक्ता पाटिल जीतेंगी।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *