गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
जिम ट्रेनर पर दुष्कर्म का आरोप,
दावणगेरे. हुब्बल्ली में एक जिम ट्रेनर के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप सामने आने के बाद राज्य सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। इस संवेदनशील मामले को गंभीरता से लेते हुए राज्य के गृह मंत्री डॉ. जी. परमेश्वर ने संबंधित अधिकारियों को तुरंत सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
दावणगेरे में पत्रकारों से बातचीत के दौरान गृह मंत्री ने कहा कि मामले की विस्तृत रिपोर्ट तत्काल प्रस्तुत की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई भी व्यक्ति दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कानून के तहत कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। कानून सबके लिए समान है।
मामले का विवरण
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हुब्बल्ली के एक जिम ट्रेनर समीर पर एक युवती ने दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। इस शिकायत के सामने आने के बाद पुलिस ने तेजी से जांच शुरू कर दी है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए विभिन्न पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।
पीडि़ता को सुरक्षा, जांच तेज
गृह मंत्री ने कहा कि पीडि़त युवती को सुरक्षा प्रदान की जा चुकी है। साथ ही, पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि आरोपी के खिलाफ शीघ्र और प्रभावी कार्रवाई की जाए। जांच की प्रगति पर नियमित रूप से रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए ताकि किसी प्रकार की लापरवाही न हो।
महिला सुरक्षा पर ‘शून्य सहिष्णुता’ नीति
सरकार ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि महिला सुरक्षा के मामलों में किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। गृह मंत्री ने दोहराया कि राज्य सरकार “शून्य सहिष्णुता” की नीति पर काम कर रही है और ऐसे अपराधों के दोषियों को हर हाल में सख्त सजा दिलाई जाएगी।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

