जंगली भैंसों का कहर, कई एकड़ फसल बर्बादजंगली भैंसों द्वारा रौंदी गई फसल का दृश्य।

सिरसी के कागेरी-नेगारु गांवों में तीन दिनों से आतंक

किसानों को लाखों का नुकसान

सिरसी. तालुक के कागेरी और नेगारु गांवों में पिछले तीन दिनों से जंगली भैंसों के झुंड ने भारी तबाही मचा दी है। करीब आठ एकड़ से अधिक क्षेत्र में उगाई गई गन्ना, हरा चारा और दलहन की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई है, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

नेगारु के महेश गजानन हेगड़े, विश्वनाथ महाबलेश्वर, कृष्ण पुजारी तथा कागेरी के परमेश्वर हेगड़े, नरसिंह हेगड़े और श्रीपाद हेगड़े के खेतों में व्यापक क्षति दर्ज की गई है।

किसानों के अनुसार, 15 से अधिक जंगली भैंसों का झुंड लगातार खेतों में घुसकर फसलों को रौंद रहा है। रात में पटाखे फोडक़र और थालियां बजाकर उन्हें भगाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन झुंड पर इसका कोई असर नहीं पड़ रहा। कागेरी और नेगारु के साथ-साथ बरूर, बेट्टकोप्पा, कुलवे और कानमूले सहित आसपास के कई गांवों में भी दहशत का माहौल है।

किसानों का कहना है कि अब तक 3 लाख रुपए से अधिक की फसल का नुकसान हो चुका है। उनका आरोप है कि जंगलों में आग और भोजन की कमी के कारण वन्यजीव गांवों की ओर रुख कर रहे हैं, लेकिन वन विभाग इस समस्या पर गंभीरता नहीं दिखा रहा।

ग्रामीणों ने मांग की है कि वन विभाग तुरंत कार्रवाई कर जंगली भैंसों को जंगल की ओर खदेड़े और प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा प्रदान करे।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *