कृष्णमृग मृत मिला
होसपेट क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाएं
वन विभाग की कार्रवाई तेज
होसपेट (विजयनगर). तालुक के शंकरनगर कैंप के पास एक कृष्णमृग संदिग्ध परिस्थिति में मृत पाया गया, वहीं चिलकनहट्टी क्षेत्र में एक युवक को जीवित मॉनिटर लिजार्ड ( विषखोपड़ा (गोह) के साथ गिरफ्तार किया गया।
वन विभाग के अनुसार, चिलकनहट्टी गांव के हनुमंतप्पा को अपनी बाइक पर जीवित मॉनिटर लिजार्ड ले जाते हुए पकड़ा गया। अधिकारियों ने उसे हिरासत में लेकर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। बरामद मॉनिटर लिजार्ड को चिकित्सकीय जांच के बाद सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा जाएगा।
इधर, बल्लारी मार्ग पर शंकरनगर कैंप के पास सडक़ किनारे एक कृष्णमृग (काला हिरण) मृत अवस्था में मिला। उसके मुंह से रक्तस्राव होने की पुष्टि हुई है। पशु चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम के बाद न्यायालय की अनुमति से शव का अंतिम संस्कार वन क्षेत्र में किया।
इस कार्रवाई में एसीएफ टी. भास्कर, आरएफओ कौशिक दलवायी, पशु चिकित्सक गुरुबसवराज सहित वन विभाग के कई अधिकारी शामिल रहे।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

