हुब्बल्ली के भाजपा कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा संसदीय बोर्ड के सदस्य बी.एस. येडियूरप्पा।

बीएस योडियूरप्पा ने कहा
हुब्बल्ली. भाजपा संसदीय बोर्ड के सदस्य बी.एस. येडियूरप्पा ने कहा कि धारवाड़ लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लडऩे वाले प्रल्हाद जोशी को किसी भी कारण से बदला नहीं जाएगा। जोशी को लेकर दिंगालेश्वर स्वामी को हुई गलतफहमी को दूर किया जाएगा।
शहर के भाजपा कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए येडियूरप्पा ने कहा कि जोशी एससी, एसटी, पिछड़ा वर्ग, वीरशैव लिंगायत, ब्राह्मण का भेदभाव किए बिना सभी को साथ लेकर चलेंगे। इस बार भी वे बड़े अंतर से जीत हासिल करेंगे।
प्रल्हाद जोशी के खिलाफ दिंगालेश्वर स्वामी की नाराजगी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि वे दिंगालेश्वर स्वामी से फोन पर बात करेंगे। उन्हें हुई गलतफहमी को दूर करेंगे। मठा प्रमुख हर समय हमारे साथ हैं।
येडियूरप्पा ने कहा कि धारवाड़ लोकसभा क्षेत्र से प्रल्हाद जोशी, बेलगावी से जगदीश शेट्टर और हावेरी से बसवराज बोम्मई शत प्रतिशत जीत हासिल करेंगे।
येडियूरप्पा ने कहा कि उन्होंने दावणगेरे, बेलगावी में पार्टी के उम्मीदवार को लेकर उपजे असंतोष को दूर किया है। इसी तरह यहां के असंतोष को भी ठीक किया जाएगा। हम सब एकजुट होकर आगे बढ़ेंगे। भाजपा-जेडीएस गठबंधन राज्य की सभी 28 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करेगा।
संवाददाता सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी, विधायक महेश टेंगिनकाई, एम.आर. पाटिल, नेता एन. रविकुमार, तिपन्ना मज्जगी, लिंगराज अंगडी, शंकर पाटिल मुनेनकोप्पा, अशोक काटवे, महापौर वीणा बरदवाड़ आदि उपस्थित थे।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *