50 वर्षीय व्यक्ति के साथ युवती लापता, माता-पिता ने की शिकायतप्रकाश गोपी।

हुब्बल्ली. अपनी बेटी की उम्र की एक युवती को 50 वर्षीय एक व्यक्ति लेकर फरार होने के संदेह के चलते शहर के केश्वापुर पुलिस थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया है।

हुब्बल्ली के दीपक और शीतल ने आरोप लगाया है कि 50 वर्षीय प्रकाश गोपी नामक व्यक्ति ने केश्वापुर से 18 वर्षीय लडक़ी को लेकर भाग गया है।

युवती के माता-पिता ने अपनी शिकायत में बताया है कि वह युवती को कोल्हापुर स्थित उसकी दादी के घर से बहला-फुसलाकर ले गया।

कोल्हापुर में अपनी दादी के घर पर रहने वाली युवती लापता हुई है, इस संबंध में कोल्हापुर में मामला दर्ज किया गया है। कोल्हापुर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

माता-पिता ने आरोप लगाया है कि प्रकाश के खिलाफ 2024 में युवती को छेडऩे के आरोप में पोक्सो के तहत मामला दर्ज हुआ था। उसी ने उनकी बेटी को भगा ले गया है। उन्होंने पुलिस से उसे ढूंढने की अपील की है। केश्वापुर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जाल बिछाया है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *