महिला ने की व्यक्ति हत्या

दोनों के बीच था अवैध संबंध

हावेरी. शिग्गांव तालुक के बंकापुर के पास बुधवार को मिले एक व्यक्ति की अप्राकृतिक मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। यह बात सामने आई है कि जिसके साथ व्यक्ति का अवैध संबंध था उसी महिला ने हत्या की है। पुलिस ने इस सिलसिले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मृतक व्यक्ति की पहचान उत्तर कन्नड़ जिला मुंडगोड तालुक के मुदसाली गांव का निवासी मंजुनाथ शिवप्पा जाधव (45) के तौर पर की गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हुब्बल्ली के नवनगर निवासी मधु और अली साहब के तौर पर की गई है।

पुलिस ने बताया कि मंजुनाथ की पत्नी की कुछ वर्ष पहले मृत्यु हो गई थी। बाद में उसने दूसरी शादी कर ली। इस बीच वह मधु के साथ भी रिलेशनशिप में था। मधु से पैसों को लेकर झगड़ा हुआ था। किसी मुद्दे पर झगड़े के बाद मधु और अन्य लोगों ने हुब्बल्ली के नवनगर स्थित अपने घर में मंजुनाथ की बेलन से पीट-पीटकर हत्या कर दी। फिर, अली साहब की मदद से वे शव को जीप में ले गाए और बाइक समेत बंकापुर के पास फेंककर चले गए थे।

पुलिस ने बताया कि इस संबंध में बंकापुर पुलिस थाने में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने जांच की तो हत्या का मामला सामने आया। मधु और अली साहब को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *