व्हाट्सऐप हैक कर महिला अधिकारी से 60 हजार की ठगी

शिवमोग्गा. महिला अधिकारियों को निशाना बनाकर ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। अज्ञात साइबर अपराधियों ने एक महिला अधिकारी का व्हाट्सऐप अकाउंट हैक कर दूसरी महिला अधिकारी से पैसों की मांग की और 60,000 रुपए की ठगी की।

पुलिस के अनुसार, हैक किए गए व्हाट्सऐप से आरोपी ने संदेश भेजकर कहा कि उनका यूपीआई सही से काम नहीं कर रहा है और तत्काल सागर कुमार नामक व्यक्ति के मोबाइल नंबर पर 60,000 रुपए फोनपे से भेजने को कहा। भरोसा कर पीडि़ता ने उक्त नंबर पर पैसे ट्रांसफर कर दिए।

इसके बाद हैकर ने दोबारा 35,000 रुपए की मांग की, लेकिन हाथ में पैसे न होने से महिला अधिकारी ने राशि नहीं भेजी। बाद में उन्हें पता चला कि व्हाट्सऐप अकाउंट हैक हो चुका है और वे ठगी का शिकार हुई हैं।

घटना की शिकायत पर शिवमोग्गा सीईएन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *