तुंगभद्रा नदी में फंसी महिला को बचायाराणेबेन्नूर तालुक के कोट्टीहाल गांव के पास तुंगभद्रा नदी के पानी में फंसी एक महिला।

हावेरी. जिले के राणेबेन्नूर तालुक के कोट्टीहाल गांव के पास तुंगभद्रा नदी के पानी में फंसी एक महिला को सुरक्षित बचा लिया गया है।
गांव की एक महिला बुधवार को कपड़े धोने के लिए तुंगभद्रा नदी के किनारे गई थीं। उस समय नदी में पानी का बहाव काफी तेज था।

कपड़े धोते समय अचानक उनका पैर फिसल गया और वह नदी में गिर गईं। पानी के तेज बहाव में वे बहने लगीं। उसी पानी में एक पेड़ की डाली फंसी हुई थी, जो नदी के बीच एक चट्टान में अटकी हुई थी। महिला उसी डाली को पकडक़र रातभर उसी स्थान पर फंसी रहीं।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम ने देर रात से ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, परन्तु अंधेरे के कारण बचाव कार्य संभव नहीं हो पाया।

गुरुवार तडक़े फिर से ऑपरेशन शुरू कर नाव की मदद से महिला को सुरक्षित बाहर निकालकर किनारे लाया गया। महिला की तबीयत बिगडऩे के कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *