शिवमोग्गा. शहर के राजेंद्र नगर मुख्य सडक़ स्थित पार्क के पास 12 अगस्त की सुबह एक महिला का मंगलसूत्र लूटने की वारदात हुई। बाइक सवार लुटेरा महिला का मंगलसूत्र झपटकर फरार हो गया।

पीडि़ता की पहचान राजेंद्र नगर निवासी बी.वी. वनजाक्षी के तौर पर की गई है। चोरी हुआ मंगलसूत्र 42 ग्राम वजन का था, जिसकी कीमत लगभग 2.30 लाख रुपए आंकी गई है।

वनजाक्षी अपनी सहेली के साथ वॉकिंग कर रही थीं, तभी मरून रंग की जैकेट और हेलमेट पहने आरोपी बाइक से उनके पास से गुजरा। थोड़ी दूर जाने के बाद वह फिर लौटा और महिला का मंगलसूत्र झपटकर भाग गया। इस संबंध में जय नगर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *