अन्निगेरी कस्बे के केरी ओनी स्थित जर्जर सार्वजनिक शौचालय भवन।

सार्वजनिक शौचालय बंद
खुले में झाड़ी का सहारा ले रही जनता
हुब्बल्ली. अन्निगेरी कस्बे के 7 सामुदायिक शौचालयों में से 6 शौचालय सूने पड़े हैं। आसपास की जनता शौच के लिए खुले में झाड़ी का सहारा ले रही है। इससे महिलाओं और बुजुर्गों को काफी परेशानी हो रही है।
अन्निगेरी के 23 वार्डों में से 7 वार्डों में सामुदायिक शौचालय का निर्माण किया गया है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि पानी की समस्या और उचित रख-रखाव के अभाव में शौचालय जर्जर हुए हैं। शौचालय भवन अनैतिक गतिविधियों के अड्डे बन गए हैं। इसके चलते यह शहर केवल नाम मात्र के लिए खुले में शौच मुक्त है।

अभिभावक चिंतित रहते हैं
महिलाओं को शौच के लिए जाने में हमेशा परेशानी होती है। सुबह होने से पहले शौच के लिए जाना चाहिए। वरना शहर की महिलाओं को अंधेरा होने तक इंतजार करना पड़ता है। दिन में भी जाएं तो झाडिय़ों की आड़ में शौच के लिए जाना पड़ता है। रात को तो कीड़े-मकोड़ों का डर सताता है। नाबालिग बच्चों के बाहर शौच के लिए जाने पर अभिभावक चिंतित रहते हैं।

स्थानीय प्रशासन को कोस रही महिलाएं
स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर के होसपेट ओनी, बसवेश्वर नगर, जन्नत नगर, अगसी ओनी, कुरुबगेरी ओनी के लोगों को काफी परेशानी हुई है। शौचालय की समस्या के बारे में नगर परिषद के अधिकारियों से पूछने पर वे अनुदान का बहाना बनाते हैं। इसके चलते महिलाएं स्थानीय प्रशासन को कोस रही हैं। जर्जर सामुदायिक शौचालयों की मरम्मत कर जनता की सुविधा के लिए देंगे या नहीं इस बारे में हमें इंतजार कर देखना होगा।

पानी की व्यवस्था नहीं
स्थानीय लोगों का कहना है कि कस्बे में सार्वजनिक शौचालयों में पानी की समुचित व्यवस्था नहीं है। इनके रखरखाव का ठेका देने पर नगर परिषद को राजस्व मिलेगा।

समस्या का समाधान नहीं हुआ
स्थानीय निवासी लक्ष्मव्वा पुजारी ने बताया कि शौचालय में अव्यवस्था से महिलाओं को परेशानी हुई है। रात में ही शौच के लिए जाने की नौबत आई है। चार बार आकर जांच करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है।

साफ-सफाई पर ध्यान देंं
शहर के सभी शौचालय पहले से ही खराब स्थिति में हैं। इनके प्रभार के लिए कर्मचारियों की नियुक्ति की प्रक्रिया हो चल रही है। जनता को यहां साफ-सफाई ध्यान देना चाहिए।
वाईजी गद्दीगौडर, मुख्य अधिकारी, नगर परिषद, अन्निगेरी

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *