वॉकथॉन के साथ मनाया विश्व निद्रा दिवसगोकुल रोड स्थित निरामय मेडिकल सेंटर के ‘नॉर्थ कर्नाटक स्लीप सेंटर’ की ओर से विश्व निद्रा दिवस के अवसर पर आयोजित जागरूकता वॉकथॉन को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना करते हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. जी.बी. सत्तूर।

बेहतर स्वास्थ्य के लिए रोज कम से कम 7 घंटे की नींद जरूरी

डॉक्टरों ने लोगों को दी सलाह

हुब्बल्ली. शहर के गोकुल रोड स्थित निरामय मेडिकल सेंटर के ‘नॉर्थ कर्नाटक स्लीप सेंटर’ की ओर से विश्व निद्रा दिवस के अवसर पर जागरूकता वॉकथॉन का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को पर्याप्त नींद के महत्व और अनिद्रा से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में जागरूक किया गया।

सुबह तोलनकेरे उद्यान से निरामय मेडिकल सेंटर तक आयोजित वॉकथॉन को हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. जी.बी. सत्तूर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस जागरूकता रैली में डॉक्टरों और अस्पताल के कर्मचारियों ने भाग लेकर लोगों को स्वस्थ जीवन के लिए पर्याप्त नींद की आवश्यकता के बारे में जानकारी दी।

इसके बाद अस्पताल में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित सत्तूर ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को रोजाना कम से कम 7 घंटे की नींद अवश्य लेनी चाहिए। पर्याप्त नींद लेने से शरीर स्वस्थ रहता है और व्यक्ति पूरे दिन ऊर्जावान और सक्रिय बना रहता है।

उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी और तनावपूर्ण जीवनशैली के कारण कई लोग अनिद्रा की समस्या से जूझ रहे हैं। इससे हृदय रोग, मधुमेह और नसों से संबंधित कई बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है। गहरी और नियमित नींद अच्छे स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है।

डॉ. दत्तु नाडिगेर और डॉ. हरीश जोशी ने कहा कि नींद के दौरान सांस लेने में समस्या, तेज खर्राटे आना और अनिद्रा जैसी समस्याएं भी बीमारी के संकेत हो सकते हैं। कई बार नींद में सांस रुकने की समस्या भी खतरनाक साबित हो सकती है। ऐसे लक्षण दिखने पर समय पर चिकित्सकीय जांच और उपचार कराना जरूरी है।

कार्यक्रम में डॉ. आर.आई. दुग्गानी और डॉ. गोविंद देसाई सहित अन्य चिकित्सक भी उपस्थित थे।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *