हुब्बल्ली में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक में भाग लेते भाजपा संसदीय बोर्ड के सदस्य बी.एस. येडियूरप्पा।

धारवाड़ लोकसभा चुनाव
हुब्बल्ली. धारवाड़ लोकसभा क्षेत्र चुनाव को लेकर गदग जिला शिरहट्टी के फकीर दिंगालेश्वर स्वामी के चुनाव मैदान में उतरने के संकेत के चलते उपजे संकट से निपटने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येडियूरप्पा ने मैदान में एंट्री की है। हुब्बल्ली में देर रात तक भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक करने वाले येडियूरप्पा ने लिंगायतों पर हो रहे अन्याय के आरोपों तथा प्रल्हाद जोशी के कार्यों के बारे में विधायकों, कार्यकर्ताओं और नेताओं को अपने तरीके से समझाया।
येडियूरप्पा की अगुवाई में सिलसिलेवार बैठकों में पहले लिंगायत विधायकों, पूर्व विधायकों, फिर नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जोशी के खिलाफ लिंगायतों के साथ अन्याय करने के दिंगालेश्वर स्वामी की ओर से आरोप लगाते ही बेलगावी से सीधे हुब्बल्ली के अरविंद नगर स्थित भाजपा कार्यालय में बैठक की। लिंगायत वोटों को विभाजित नहीं होने चाहिए इस बारे में केंद्रीय मंत्री एवं उम्मीदवार प्रल्हाद जोशी की उपस्थित में विधायकों, पूर्व विधायकों तथा पदाधिकारियों को नसीहत की।
केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने ही बीएस येडियूरप्पा को मुख्यमंत्री पद से हटाने में भूमिका निभाने के दिंगलेश्वर स्वामी की ओर से लगाए गए गंभीर आरोप के चलते भी यह बैठक काफी महत्वपूर्ण हो गई।
इस आरोप पर खुद बीएस येडियूरप्पा ने प्रतिक्रिया दी कि उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटाने में जोशी की कोई भूमिका नहीं थी। प्रल्हाद जोशी एक कद्दावर नेता हैं और इस बार भारी अंतर से जीतेंगे। किसी भी कारण जोशी का टिकट नहीं बदला जाएगा।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *