पीयूसी परीक्षा केंद्र का जिपं सीईओ ने किया औचक निरीक्षणपीयूसी परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण करते धारवाड़ जिला पंचायत के मुख्य कार्यकारी अधिकारी भुवनेश पाटिल।

धारवाड़ के आरएलएस कॉलेज में व्यवस्थाओं का लिया जायजा

हुब्बल्ली. धारवाड़ में जिला पंचायत के मुख्य कार्यकारी अधिकारी भुवनेश पाटिल ने शनिवार सुबह पीयूसी द्वितीय वर्ष की परीक्षा के दौरान आरएलएस कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्र में की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया और परीक्षा प्रक्रिया की निगरानी की। साथ ही अधिकारियों को परीक्षा शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर पीयू शिक्षा विभाग की उपनिदेशक डॉ. तेजस्विनी नारायणकर तथा जागृत दल के सदस्य भी उपस्थित थे।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *