हुब्बल्ली के मोमिन प्लॉट में बारिश से पानी घुसे घरों का जायजा लेते हुब्बल्ली-धारवाड़ महानगर निगम महापौर ईरेश अंचटगेरी।
हुब्बल्ली के मोमिन प्लॉट में बारिश से पानी घुसे घरों का जायजा लेते हुब्बल्ली-धारवाड़ महानगर निगम महापौर ईरेश अंचटगेरी।

महापौर ने बारिश से क्षतिग्रस्त इलाकों का दौरा किया
हुब्बल्ली.
हुब्बल्ली-धारवाड़ महानगर निगम महापौर ईरेश अंचटगेरी ने अधिकारियों के साथ मंगलवार को शहर में बारिश से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर निरीक्षण किया। महापौर ईरेश ने चन्नपेट, तोरवी हक्कल, खरदी ओणी, मोमिन प्लॉट और पुरानी हुब्बल्ली के अन्य इलाकों के घरों में पानी घुसने से हुए नुकसान की स्थानीय लोगों से जानकारी ली।

उन्होंने नागरिकों से सार्वजनिक संपत्ति और घरों को नुकसान पहुंचने की जानकारी प्राप्त करने के बाद नगर निगम अधिकारियों को समस्या की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

महापौर ईरेश ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि तोराविहक्कल में तीन या चार नालों का पानी इकट्ठा होने से घरों में पानी घुसना आम बात है। यहां कई घरों में पानी घुसने से पूरी रात लोगों को परेशानी हुई। यहां नहर पर बने मकान को हटाया गया है।

उन्होंने कहा कि अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि नालों और शहरी नहरों से अतिक्रमण और गाद को हटाना चाहिए। अतिक्रमण हटाने को लेकर किसी तरह के दबाव में नहीं आना चाहिए। अतिक्रमणकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। अगर कोई नुकसान होता है तो इसके लिए जोनल अधिकारियों को ही जिम्मेदार ठहराया जाएगा। इस अवसर पर महानिगम की पार्षद चंद्रिका मेस्त्री, पूर्व महापौर वेंकटेश मेस्त्री, नगर निगम के जोनल सहायक आयुक्त आनंद कांबले आदि मौजूद थे।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *