ईश्वर खंड्रे ने लगाया आरोप
होसपेट (विजयनगर)
. केपीसीसी के कार्याध्यक्ष ईश्वर खंड्रे ने पर्यटन मंत्री आनंद सिंह का नाम लिए बिना कहा कि जिस पार्टी से जीत हासिल की, उसी की पीठ में छुरा घोंपा है। आपके क्षेत्र का विधायक ही बिक गया।
शहर में मंगलवार को आयोजित जन ध्वनि यात्रा को संबोधित करते हुए खंड्रे ने कहा कि राज्य में भाजपा ने ऑपरेशन कमल के जरिए विधायक खरीदे और राज्य में सरकार बनाई। आपके विधानसभा क्षेत्र के विधायक बिक चुके हैं। क्या उन्हें घर नहीं भेजना चाहिए?
भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद राज्य में हर क्षेत्र में घोटाले हुए हैं। वे लोगों को जाति और धर्म के नाम पर बांटने का काम कर रहे हैं। वे लगातार कांग्रेस के खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे हैं परन्तु इस चुनाव में उनकी हार तय है।
कुर्सी के लिए कार्यकर्ताओं का संघर्ष
शहर के डॉ. पुनीत राजकुमार जिला स्टेडियम में आयोजित कांग्रेस के प्रजा ध्वनि यात्रा कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं को कुर्सी के लिए संघर्ष करना पड़ा। कांग्रेस पार्टी के मुताबिक 20 हजार सीटों का इंतजाम किया गया था परन्तु सभी सीटों पर पहले से ही कार्यकर्ता बैठे हुए थे।
कार्यक्रम के शुरू होने से पहले ही कार्यकर्ताओं की संख्या बढ़ गई परन्तु उनके बैठने के लिए कुर्सियां नहीं थीं। यह स्थिति पैदा हो गई कि कुर्सी के लिए कार्यकर्ता संघर्ष करने लगे। इसे देखते हुए एक लॉरी में और कुर्सियां मंगवाई गई परन्तु पंडाल के बाहर धूप में बैठने की स्थिति पैदा हो गई। कांग्रेस के एक नेता ने कहा कि पार्टी की उम्मीद से अधिक संख्या में लोगों के पहुंचने से थोड़ी असुविधा हुई है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *