कांग्रेस कार्याध्यक्ष सतीश जारकिहोली ने लगाया आरोप


कोप्पल
. कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कार्याध्यक्ष सतीश जारकिहोली ने कहा है कि उच्च पदों पर आरएसएस कार्यकत्र्ताओं को नियुक्त करने की कोशिश की जा रही है।
कुष्टगी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सतीश ने कहा कि आज दक्षिणपंथियों को उच्च स्थान देने और फिर से मनुवाद को लागू करने की कोशिश की जा रही है।
उन्होंने कहा कि पीएसआई नियुक्ति अनियमितता के दोषियों को कानूनी सजा होगी। कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद को लेकर प्रतिस्पर्धा चल रही है कह कर केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए जारकिहोली ने कहा कि आगामी चुनाव के बाद मुख्यमंत्री को लेकर प्रतिस्पर्धा कांग्रेस में भी है और भाजपा में भी है। जोशी भी मुख्यमंत्री की दौड़ में हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस संविधान की रक्षा में अग्रिम पंक्ति में है। भाजपा नेता संविधान को बदलने की बात कर रहे हैं। सिद्धरामय्या ने बादामी विधानसभा क्षेत्र में बड़ी संख्या में कार्य किए हैं। इसके लिए उन्हें सभी क्षेत्रों से आह्वान किया जा रहा है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *