डीके शिवकुमार ने कहा


दावणगेरे
. कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा है कि जनता तंग आकर कह रही है कि कर्नाटक में भाजपा क्यों सत्ता में आई है। भाजपा जनादेश से सत्ता में नहीं आई है। विधायकों को खरीदकर ऑपरेशन कमल के जरिए सत्ता में आई है। ऑपरेशन कमल के जरिए सत्ता चलाने के बारे में सदन में ही विधायक श्रीनिवास गौड़ा ने ही स्वीकार किया है। ऑपरेशन कमल से राज्य में भाजपा सरकार का जन्म हुआ है।
शहर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए शिवकुमार ने कहा कि इस प्रकार अवैध तौर पर सरकार बनाने वाली भाजपा दवाई, चारा, नियुक्ति सभी में धन लूट रही है। कार्यों में 40 प्रतिशत कमीशन प्राप्त कर रही है। भाजपा आज रहेगी, कल चली जाएगी परन्तु भाजपा सरकार से राज्य को काला दाग लगा है।
उन्होंने कहा कि कर्नाटक में बुलडोजर तर्ज का कानून लाने के लिए यह उत्तरप्रदेश नहीं है। उत्तरप्रदेश में बुलडोजर मॉडल लाने के लिए वहां विभिन्न मुद्दे थे परन्तु राज्य में शिक्षित व समझदार लोग हैं। ऐसी प्रणाली लाना संभव नहीं है। किसी भी कारण कर्नाटक की तुलना उत्तर प्रदेश से नहीं करनी चाहिए।
शिवकुमार ने कहा कि कब्बालम्मा मंदिर में एक हजार भेड़-बकरियों को काटा जाता है। इसे साफ करने वाले मुसलमान ही हैं। कोलार, रामनगर में आम के बागानों में कीटनाशक का छिड़काव कौन करते हैं। चित्रदुर्ग में भेड़-बकरियों का व्यापार नहीं होने की रिपोर्ट देखी है। आठ हजार रुपए की भेड़-बकरियां तीन से चार हजार रुपए में बेच रहे हैं। अब क्या भाजपा वाले लेकर जाएंगे।
गृह मंत्री आरग ज्ञानेंद्र को बदलने के बारे में पूछे गए प्रश्न पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए शिवकुमार ने कहा कि अरग ज्ञानेंद्र जैसे कीमती पत्थर को भाजपा वाले ही रख लें। ऐसे लोग भाजपा में है कहने के लिए हमें भी शक्ति आती है।
उन्होंने कहा कि राज्य को शांति का उद्यान बनाना चाहिए। भाजपा वाले हलाल, झटका कट आदि बिना तथ्य के मुद्दों को ला रहे हैं।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *