दक्षिण कन्नड़ जिले के मुल्की के कोल्नाडू में हुई भाजपा की खुली बैठक को संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

कांग्रेस पर बरसे मोदी
मेंगलूरु
. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस दिल्ली में उनके शाही परिवार के लिए कर्नाटक को नंबर एक एटीएम बनाना चाहती है। 85 फीसदी कमीशन खाने वाली कांग्रेस प्रदेश को पीछे धकेल देगी। इसके चलते लोगों को कांग्रेस से बहुत सावधान रहना चाहिए।
प्रधानमंत्री मोदी ने मुल्की के कोल्नाडू में हुई भाजपा की खुली बैठक में भारत माता की जय, बजरंगबली की जय के नारे लगाकर अपने भाषण की शुरुआत की।
राज्य को नंबन 1 बनाना भाजपा का लक्ष्य
प्रधानमंत्री मोदी ने तुलु में अपने भाषण की शुरुआत परशुराम निर्वाचन क्षेत्र की मेरी प्यारी तुलुवम्मा के बच्चों को नमस्कार कहकर की शुरुआत की। सबका साथ सबका विकास मंत्र हमारा है। हम उसी को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। 10 मई को मतदान का दिन है। कर्नाटक को नंबर 1 राज्य बनाना भाजपा का संकल्प है। कर्नाटक में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर भाजपा का संकल्प है। भाजपा का मकसद राज्य को मैन्युफैक्चरिंग सुपरपावर बनाना है। ये हमारे भविष्य के लक्ष्य हैं।
इस बार फैसला बहुमत वाली भाजपा सरकार ने लिया
मोदी ने कहा कि जब हम ऐसा कह रहे हैं तो कांग्रेस क्या कह रही है। हमारे एक नेता सन्यास ले रहे हैं। इसलिए उसे वोट देने के लिए कह रहे हैं। मुझे कर्नाटक में लोगों का प्यार मिल रहा है, चाहे कांग्रेस कुछ भी करे। मैं किसानों, महिलाओं और बच्चों का उत्साह देख रहा हूं। मैं केवल एक विश्वास और संदेश सुन रहा हूं। इस बार फैसला बहुमत वाली भाजपा सरकार का है।
नंबर 1 एटीएम करना चाहते हैं
पीएम मोदी ने कहा कि देश की 140 करोड़ जनता मेरा रिमोट कंट्रोल है। कर्नाटक कृषि विकास में नहीं नंबर 1 होना चाहिए। शिक्षा में नंबर 1 बनाना, कर्नाटक को मत्स्य पालन में नंबर 1 बनान हमारा लक्ष्य है परन्तु कांग्रेस क्या चाहती है, यानी दिल्ली में उनका शाही परिवार है। इसके लिए कर्नाटक को नंबर 1 एटीएम करना चाहती हैं। 85 फीसदी कमीशन खाने वाली कांग्रेस प्रदेश को पीछे धकेल देगी। लोगों को कांग्रेस से बहुत सावधान रहने की जरूरत है।
आपका भविष्य अस्थिर है
उन्होंने कहा कि पहली बार के मतदाता राज्य और खुद का भविष्य तय करते हैं। अगर आप अपने मन से काम करना चाहते हैं, तो कांग्रेस है तो आप नहीं कर सकते। अगर कर्नाटक में अस्थिर सरकार है तो आपका भविष्य अस्थिर होगा। निवेशक कांग्रेस से दूर भागेंगे। कांग्रेस तुष्टिकरण को बढ़ावा देती है। कुछ साल पहले राजस्थान में हुए बम धमाके में 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी परन्तु वहां की पुलिस ने दोषियों को जेल से रिहा कर दिया। कोई सजा नहीं दी गई। तुष्टिकरण की यह नीति कांग्रेस की पहचान है।
कांग्रेस की नीति बांटो और राज करो की है
मोदी ने कहा कि जो राज्य विकास चाहते हैं वे कांग्रेस को अपने राज्य से बाहर कर देंगे। देश तरक्की कर रहा है परन्तु कांग्रेस इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। कांग्रेस की नीति बांटो और राज करो की है। अगर समाज में शांति है, तो कांग्रेस के लिए शांति नहीं होगी। कांग्रेस देशद्रोहियों के खिलाफ केस वापस लेगी। कांग्रेस उल्टी दिशा में जाएगी परन्तु भाजपा सैनिकों को सम्मान देती है।
देश की हर महिला में दिखती हैं रानी अब्बक्का
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि रानी अब्बक्का की ताकत को हर कोई जानता है। रानी अब्बक्का देश की हर महिला में दिखती हैं। रानी अब्बक्का जैसी हमारी महिलाओं में भी क्षमता है। कांग्रेस के शासन में महिलाओं की कोई सुरक्षा नहीं थी। महिलाओं के लिए न शौचालय थे, न पढऩे के लिए स्कूल। गैस की कमी थी परन्तु भाजपा सरकार में महिलाओं को ज्यादा तरजीह दी गई है।
उन्होंने कहा कि दक्षिण कन्नड़, उडुपी शिक्षा के क्षेत्र में अव्वल है। कर्नाटक को औद्योगिक क्षेत्र में पहले स्थान पर आना चाहिए। भाजपा सरकार ने जनहितैषी योजनाएं लागू की हैं। कांग्रेस विकासवाद की दुश्मन है। कर्नाटक के लोगों को कांग्रेस को उचित सबक सिखाना चाहिए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *