सीएम बसवराज बोम्मई ने कहा
बागलकोट.
मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कांग्रेस नेताओं पर पलटवार करते हुए सवाल किया कि वीरशैव लिंगायत नेता एस.आर. पाटिल की उपेक्षा क्यों की जा रही है। मुधोल में मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए बोम्मई ने कहा कि चुनाव आने पर ही कांग्रेस लिंगायतों को याद करती है। राज्य में 1967 से लिंगायत मुख्यमंत्री नहीं बनाया। वीरेंद्र पाटिल को अपमानित कर मुख्यमंत्री के पद से हटाया गया।

उन्होंने कहा कि लिंगायत समुदाय को तोडऩे वालों के मन में अब प्यार बरस रहा है। उन्होंने मांग की थी कि 2009 में ही 2ए आरक्षण देना चाहिए। इस प्रस्ताव को कांग्रेस सरकार ने खारिज कर दिया था। हमारी सरकार ने आरक्षण बढ़ाया है। कांग्रेस सरकार में जेब में ही फाइल होती थी। कृष्णा अपर बैंक परियोजना के पिछडऩे के लिए भी कांग्रेस जिम्मेदार है।

बोम्मई ने कहा कि भाजपा ने सभी को सामाजिक न्याय दिलाने का काम किया है। जगदीश शेट्टर के पार्टी छोडऩे का भाजपा पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

उन्हें टिकट से वंचित करने के लिए बी.एल. संतोष को जिम्मेदार ठहराते हुए आरोप लगाना सही नहीं है।

मुख्यमंत्री बोम्मई ने मुधोल विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार गोविंद करजोल के नामांकन सौंपने के जुलूस में भाग लिया था।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *