अंधविश्वासों को दूर करने की पहल
श्मशान में सो चुके हैं विधायक जारकीहोली
बेलगावी.
एक ओर जहां नेता नामांकन दाखिल करने से पहले शुभ मुहूर्त देखते हैं और पूजा-अर्चना करते हैं वहीं कांग्रेस नेता सतीश जारकीहोली ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पूरी योजना बनाकर राहुकाल के दौरान गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल किया जारकीहोली बेलगावी जिले के यमकनमरडी विधानसभा क्षेत्र से लड़ रहे हैं। बताया गया है कि पंचांग के अनुसार 20 अप्रेल को दोपहर 1 बजकर 49 मिनट से 3 बजकर 22 मिनट के बीच राहुलकाल था। सतीश ने दोपहर 3 बजे से कुछ मिनट पहले हुक्केरी में तहसीलदार के कार्यालय में अपना नामांकन दाखिल किया। उन्होंने कहा कि यह मेरा चौथा विधानसभा चुनाव है। इस बार भी मैंने पांच लोगों के साथ नामांकन दाखिल किया है। चुनाव में 20 दिन बचे हैं और मैं अपने समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं से जमीन पर काम करने और मेरे साथ चलने का अनुरोध करूंगा। मैंने पिछले चुनाव के लिए भी राहुकाल के दौरान नामांकन पत्र जमा किया था। सतीश ने कहा था कि वह चुनाव अभियान की शुरुआत कब्रिस्तान से करेंगे। वह अंधविश्वास विरोधी संगठन मानव बंधुत्व वेदिके के संस्थापक हैं। सतीश पहले भी अंधविश्वास को दूर करने के लिए श्मशान भूमि पर सो चुके हैं।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *