मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मइ।

बसवराज बोम्मई ने कहा
हुब्बल्ली.
मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि जेडीएस नेता एच.डी. देवेगौड़ा ने कहा है कि गठबंधन के लिए राष्ट्रीय दलों के प्रतिनिधि आए थे। उन्हें गठबंधन के लिए आने वालों के नामों का खुलासा करना चाहिए।
शहर स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए बोम्मई ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा को मुझसे काफी उम्मीदें हैं। उसके लिए उन्होंने कहा कि मैं ही मुख्यमंत्री हूं। मैं उनका सदैव ऋणी हूं। गृह मंत्री अमित शाह जब राज्य में आए थे तब चुनाव में सभी को विश्वास में लेकर आगे बढऩे की बात कही थी। दोनों नेताओं ने मुझ पर भरोसा किया है। मुख्यमंत्री चयन पर हमारी पार्टी का स्टैंड स्पष्ट है। केंद्रीय संसदीय बोर्ड और विधायक मुख्यमंत्री का चयन करेंगे।
बाढ़ आने पर कर्नाटक नहीं आए प्रधानमंत्री, चुनाव के दौरान आए हैं कहकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की इस आलोचना का जवाब देते हुए बोम्मई ने कहा कि यह मोदी सरकार थी जिसने बाढ़ आने पर सबसे अधिक धन दिया। मकान गिरने पर कांग्रेस सरकार दो हजार रुपए देती थी। हमारी सरकार ने बाढ़ राहत बढ़ा दी है। सिद्धरामय्या सरकार में किसान आत्महत्याएं अधिक थीं। तब प्रियंका या राहुल गांधी ने राज्य में आकर क्या सांत्वना दी थी?
मोदी के बारे में एआईसीसी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के जहरीले सांप कहकर निंदा करने के सवाल का जवाब देते हुए बोम्मई ने कहा कि यह स्वाभाविक है कि दूसरों से भी यही प्रतिक्रिया आएगी।
कांग्रेस नेताओं के खिलाफ आईटी हमले की तैयारी की जा रही है कहकर विधायक लक्ष्मी हेब्बालकर की ओर से दिए गए बयान पर चुटकी लेते हुए बोम्मई ने कहा कि चोर के दाड़ी में तिनका। जगदीश शेट्टर के बयान पर प्रतिक्रिया नहीं दूंगा।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *