कलबुर्गी. मध्यान्ह भोजन (मिड डे मिल) के गर्म सांभर के बर्तन में गिरकर गंभीर रूप से घायल होने से अतिरिक्त इलाज के लिए बेंगलूरु के विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराई गई छात्रा की रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गई।

मृतक छात्रा की पहचान कलबुर्गी जिले के अफजलपुर तालुक के चिणमगेर गांव के सरकारी स्कूल की दूसरी कक्षा की छात्रा महांतम्मा (8) के तौर पर की गई है।

छात्रा 16 नवंबर को मिड डे मिल बनाने वाले सांभर के बर्तन में गिर गई थी। गंभीर रूप से घायल महांतम्मा को कलबुर्गी के जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार को ही उसे अतिरक्त इलाज के लिए बेंगलूरु के विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान रविवार तडक़े करीब साढ़े तीन बजे उसकी मौत हो गई। इस मामले में प्रधान शिक्षक, सहायक शिक्षक व रसोईया प्रमुख को पहले ही निलंबित किया जा चुका है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *