एमबी पाटील ने भाजपा पर साधा निशाना
हुब्बल्ली.
केपीसीसी प्रचार समिति के अध्यक्ष एमबी पाटील ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव के बाद बसवराज बोम्मई को बीएस येडियूरप्पा, जगदीश शेट्टर और लक्ष्मा सवदी जैसी स्थिति का सामना करना पड़ेगा। अगली बारीइनकी है। इनका भी इस्तेमाल कर फेंक देंगे। शहर के मूरुसाविरमठ में बुधवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए पाटील ने कहा कि भाजपा के कुछ नेता लिंगायत समुदाय के खिलाफ नफरत पाल रहे हैं। येडियूरप्पा को मुख्यमंत्री पद से हटाने के बाद बोम्मई को मुख्यमंत्री बनाने का उनका कोई इरादा नहीं था। समाज का विरोध हुआ तो अनिवार्य रूप से उन्हें मुख्यमंत्री बनाया।

उन्होंने कहा कि येडियूरप्पा का उपयोग कर ऑपरेशन कमला के जरिए सरकार के सत्ता में आने के बाद उन्हें हाशिए में लेटा दिया। लक्ष्मण सवदी से किए गए वादे के मुताबिक उन्हें टिकट नहीं दिया। समाज ने इसे गंभीरता से लिया है। हम ब्राह्मण विरोधी नहीं हैं। हमारे पास उस समुदाय के वरिष्ठ नेता भी हैं। हम केवल उन्हीं का विरोध करते हैं जो ब्राह्मणों में साजिश कर रहे हैं।

पाटील ने कहा कि जगदीश शेट्टर का स्वास्थ्य अच्छा है। उसके खिलाफ कोई आरोप नहीं हैं। फिर भी, बिना किसी कारण के उन्हें टिकट से वंचित कर दिया। यह पूरे समुदाय का अपमान है। शेट्टर ने विपक्ष के नेता और मुख्यमंत्री के तौर पर पार्टी को संगठित किया था। इसके बावजूद भी उनसे घृणा की। दूसरे स्तर के नेताओं को खड़ा करने का मानदंड तिप्पारेड्डी, एस. सुरेश कुमार, गोविंद करजोल को लागू क्यों नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि स्वाभिमान को खतरा होने पर हमने उन्हें कांग्रेस में आने का न्यौता दिया था तो शेट्टर ने कहा था कि उस घर को मैंने बनाया है। अगर पूरी तरह से खारिज करने पर हम इस बारे में फैसला करेंगे। इसके तहत वे अब कांग्रेस में आ गए हैं। उन्होंने कहा कि मूरुसाविर मठ के गरुसिध्दराजयोगींद्र स्वामी को सब कुछ विस्तार से समझाया गया।

पाटील के कई सवाल

पाटील ने कहा कि भाजपा के इस आरोप के जवाब में कि कांग्रेस पर वीरेंद्र पाटिल की उपेक्षा करने के भाजपा के आरोप पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पाटील ने कहा कि वीरेंद्र पाटील लक्वा (स्ट्रोक) पीड़ित होकर अस्पताल में भर्ती हुए थे। इस दौरान प्रशासनिक प्रबंधन में समस्या होने के कारण उन्हें हटाया गया था। भाजपा ने येडियूरप्पा के स्वस्थ होने के बाद भी उन्हें पद से क्यों हटाया। पार्टी को बनाने वाले, कठिन परिस्थिति में समर्थन के लिए खड़े होने वाले लालकृष्ण आडवाणी के हाथ जोडक़र नमस्कार करने पर भी हाथ जोडक़र नमस्कार किए बिना ही आगे निकल गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यवहार के लिए भाजपा को जवाब देना चाहिए।

जगदीश शेट्टर बहुमत के साथ जीत हासिल करेंगे। शेट्टर और सवदी के प्रभाव से हम कित्तूर कर्नाटक, कल्याण कर्नाटक, ओल्ड मैसूर में अतिरिक्त तौर पर 15 सीटें जीतेंगे, इसके साथ ही राज्य में 140 से 145 सीटों पर जीत हासिल करेगी। कांग्रेस नेता आर. वी. देशपांडे ने कहा कि जगदीश शेट्टर के अनुभव से कांग्रेस को निश्चित रूप से फायदा होगा। पार्टी की ओर से भी उन्हें लाभ होगा। भाजपा वाले सुबह से शाम तक कहते हैं कि हमारी लिंगायतों की पार्टी है परन्तु येडियूरप्पा के साथ अन्याय क्यों किया।

एमबी पाटील और आरवी देशपांडे ने मूरुसाविरमठ के गुरुसिद्धराजयोगींद्र स्वामी के साथ चर्चा की।

इस अवसर पर कांग्रेस नेता पीवी मोहन, अनिलकुमार पाटील, सदानंद डंगनवर, बंगारेश हिरेमठ आदि उपस्थित थे।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *