कुमारस्वामी ने की घोषणा
हुब्बल्ली.
जेडीएस विधायक दल के नेता एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि सवदत्ती निर्वाचन क्षेत्र से जेडीएस के उम्मीदवार के तौर पर सौरभ चोपड़ा 18 अप्रेल को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।
वे मंगलवार को सवदत्ती में सौरभ चोपड़ा को पार्टी में शामिल करने के बाद पत्रकारों से बीतचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि अन्य दलों से असंतुष्टों के जदएस में शामिल होने से ताकत बढ़ रही है। इसी तरह चोपड़ा परिवार को कांग्रेस ने धोखा दिया है। सौरभ की मां कांतादेवी को अपने सामने आंसू बहाते देखकर मुझे दुख हुआ। यह परिवार केवल पार्टी के लिए नहीं है, मैंने उन्हें अपने परिवार के सदस्य के रूप में स्वीकार कर लिया है।
स्वर्गीय आनंद चोपड़ा पिछले चुनाव में बहुत कम अंतर से हारे थे। उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर अपनी क्षमता दिखाई थी। उनके बेटे सौरभ ने पिता के काम जारी रखा है।
सौरभ चोपड़ा ने कहा कि कांग्रेस की ओर से तीन बार अन्याय हुआ है। समर्थकों से चर्चा के बाद वे जेडीएस में शामिल हुए हैं। उन्हें सावदत्ती में जीत का भरोसा है।
इस अवसर पर जदएस नेता शंकर माडलगी, उमेश गौडर, आलम नदाफ, रियाज पटाद, दादाबाई बागोजीकोप्प समेत अन्य नेता उपस्थित थे।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *