कांग्रेस उम्मीदवार ने किया दावा
हुब्बल्ली.
हुब्बल्ली-धारवाड़ पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार दीपक चिंचोरे ने कहा कि जगदीश शेट्टार और केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी एक ही सिक्के के दो चेहरे की तरह हैं। जोशी भी कांग्रेस पार्टी में शामिल होंगे।

नामांकन पत्र जमा करने से पहले शहर के सिद्धारूढ़स्वामी मठ में पत्रकारों से बातचीत करते हुए चिंचोरे ने कहा कि भाजपा के कई नेता पहले ही कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं। जोशी और शेट्टर एक साथ राजनीति में रहे हैं। दोनों एक दूसरे से जुदा नहीं रह सकते। उन्होंने कहा कि प्रहलाद जोशी भी जगदीश शेट्टर के नक्शेकदम पर चलेंगे। इसी वजह से हुब्बल्ली-धारवाड़ पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र के टिकट की घोषणा में देरी हुई। अब मुझे टिकट दिया गया है। आगामी दिनों में जोशी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे। चिंचोरे ने कहा कि हुब्बल्ली-धारवाड़ पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र में 11 दावेदार थे। उनमें से मुझे टिकट मिला है और बाकी लोग मेरा समर्थन करेंगे।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *