असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा
गंगावती (कोप्पल).
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जुबानी हमला बोला। गंगावती में सोमवार को विजय संकल्प यात्रा के दौरान उन्होंने कहा कि राहुल गांधी राज्य में भारत जोड़ो यात्रा के लिए आए लेकिन, लंदन में जाकर भारत तोड़ो की बात की।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब लंदन या अमरीका जाते हैं तो भारत की प्रशंसा करते हैं। लेकिन, जब राहुल गांधी लंदन जाते हैं तो वह भारत और भारतीय संसद के लिए अपमानजनक बातें करते हैं। कांग्रेस ने बार-बार भारत को विभाजित किया है। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उन्होंने राहुल गांधी से पूछा था कि 1947 में किसने भारत को तोड़ा था? दरअसल, असम के मुख्यमंत्री राहुल के लंदन में दिए गए बयान पर निशाना साध रहे थे जिसमें राहुल ने कथित तौर पर कहा था कि भारत में लोकतंत्र खतरे में है।

मेघालय, नागालैंड और त्रिपुरा के चुनावों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज देश के अधिकांश राज्यों में नहीं है। क्योंकि, उसने विकास और संस्कृति के लिए कभी काम नहीं किया। कांग्रेस ने हमेशा तुष्टिकरण की राजनीति की और लोगों के साथ अन्याय किया। भाषण के दौरान सरमा ने राम और हनुमान का कई बार जिक्र किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की।

भाजपा को जिताने के लिए एकजुट हों

उन्होंने कहा कि लोगों को अगले चुनाव में फिर से भाजपा का झंडा फहराने की शपथ लेनी चाहिए। जैसे आंजनेया (हनुमान) संजीवनी लाने के लिए एक पहाड़ लाए, हम सभी को भाजपा को जितवाने के लिए एक पहाड़ की तरह एकजुट होना चाहिए।

परिवहन मंत्री बी श्रीरामुलु ने कहा कि हनुमान के जन्म स्थान के विकास के लिए मुख्यमंत्री मंगलवार को 120 करोड़ रुपए की लागत के कार्यों का शुभारंभ करेंगे और यहां धर्म की जीत होनी चाहिए। विधायक परन्ना मुनवल्ली ने झील भरने की परियोजना, भूखंड, सडक़ सहित कई काम किए हैं। उन्हें फिर से जीतवाना चाहिए। 400 से ज्यादा पुलिसकर्मियों ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। जुलूस कस्बे के सीबीएस सर्कल से शुरू होकर गांधी सर्कल पहुंचा।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *