बेलगावी. बेलगावी उत्तर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी आसिफ (राजु) सेठ की जीत के जश्न में शामिल कुछ समाजकंटकों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए।
आसिफ सेठ की जीत सुनिश्चित होते ही शनिवार दोपहर मतगणना केंद्र के आसपास बड़ी संख्या में युवाओं की भीड़ जुटी थी। रंग फेंककर, संगीत बजाकर नृत्य किया।
इस दौरान कांग्रेस का झंडा लिए कुछ लोगों ने तीन बार जिंदाबाद जिंदाबाद, पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। पास में मौजूद कुछ पुलिसकर्मी युवकों के पास गए और उन्हें चेतावनी दी।
उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि अगर दूसरे शब्दों को इस तरह लिया गया तो स्थिति अच्छी नहीं होगी परन्तु आरोपितों को हिरासत में नहीं लिया गया। पाकिस्तान समर्थक नारे की वीडियो क्लिप शाम को सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
पुलिस निरीक्षक दयानंद शेगुनसी ने कहा कि आरपीडी कॉलेज के पास आयोजित विजयोत्सव के दौरान, कुछ लोगों ने पाकिस्तान जिंदाबंद के नारे लगाए। वहां पांच सौ से अधिक युवा थे। सभी के चेहरे रंगे हुए थे। नारे लगाने वालों की पहचान नहीं हो पाई है। इस संबंध में तिलकवाड़ी थाने में स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया जाएगा।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *