कलबुर्गी. विधानसभा में विपक्ष के नेता सिद्धरामय्या ने चुटकी लेते हुए कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार और कुप्रबंधन के चलते भाजपा को इस बार चुनाव हारने का डर सता रहा है। इसीलिए नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जे.पी. नड्डा प्रदेश का दौरा कर रहे हैं। इस बार वे चाहे जो भी कोशिश कर लें, भाजपा सत्ता में नहीं आएगी। हार का डर कांग्रेस को नहीं, भाजपा को सता रहा है।

शहर में शनिवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए सिद्धरामय्या ने सवाल किया कि भाजपा ने पांच साल में गरीबों के लिए कम से कम क्या एक भी घर दिया है।

उन्होंने कहा कि 224 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करने के चलते वे उत्तर कर्नाटक में, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार दक्षिण कर्नाटक में यात्रा कर पार्टी को संगठित कर रहे हैं। सामूहिक तौर पर सभी नेता मिलकर यात्रा कर रहे हैं।

कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति (केपीसीसी) अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा कि इस बार राज्य में भाजपा की हार तय है। लोग चुनाव का इंतजार कर रहे हैं। इस बार जनता भाजपा को उचित सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पीएसआई घोटाले में अवैध रूप से कितनी लूट की है। अंक कैसे तय किए गए, इस बारे में प्रदेश की जनता को पता है। विधान परिषद में विपक्ष के नेता बी.के. हरिप्रसाद, केपीसीसी कार्याध्यक्ष ईश्वर खंड्रे, उपाध्यक्ष डॉ. शरण प्रकाश पाटिल, प्रवक्ता प्रियांक खरगे आदि मौजूद थे।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *