मिनी विधानसौधा के सामने प्रदर्शन, जमकर नारेबाजी
हुब्बल्ली.
समाज में अशांति फैला रहे श्रीराम सेना प्रमुख प्रमोद मुतालिक को गिरफ्तार कर, तड़ीपार करने की मांग को लेकर भारतीय मूल निवासी संगठन तथा समता सैनिक दल के कार्यकर्ताओं ने शहर के मिनी विधानसौधा के सामने प्रदर्शन किया। कार्यकत्र्ताओं ने राज्य सरकार तथा प्रमोद मुतालिक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।


प्रदर्शनकारियों ने कहा कि समरसता को खराब करने के बयानों को बार-बार देने वाले मुतालिक को देशद्रोह कानून के तहत गिरफ्तार करना चाहिए। बसवेश्वर तथा डॉ. बीआर अम्बेडकर के विरोधियों को तुरन्त गिरफ्तार करना चाहिए।
दलित नेता शंकर अजमनी ने कहा कि देश में संविधान को विभिन्न चरणों में बदलने का षडय़ंत्र किया जा रहा है। कुछ लोग संविधान बदलने के लिए ही आए हैं कह रहे हैं तो और कुछ लोग संविधान नहीं चाहिए कहकर संविधान विरोधी कार्य कर रहे हैं। इन लोगों को सरकार अप्रत्यक्ष तौर पर समर्थन दे रही है।
इस अवसर पर मंजुनाथ जी., केआई बेलगली, उमेश चलवादी, सीएम चन्नबसप्पा, निर्मला माने आदि उपस्थित थे।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *