सडक़ हादसे में क्षतिग्रस्त कार।
सडक़ हादसे में क्षतिग्रस्त कार।

गदग. तालुक के अडवी सोमापुर के पास मल्लिकार्जुन मठ के करीब सोमवार को मोपेड-बाइक-कार के बीच हुए सिलसिलेवार हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।
मृतकों की पहचान मुंडरगी तालुक के सिंगटरायणकेरी टांडा निवासी शिवप्पा नायक (50), छब्बी टांडा के शिवानंद लमाणी (33) और डोणी टांडा के कृष्णप्पा चव्हाण के तौर पर की गई है।
बाइक सवार गदग की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गदग की ओर से एक कार तेज गति से आई और उससे टकरा गई, दोनों दुपहिया वाहनों में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे सवार ने गदग के जिला अस्पताल में दम तोड़ा।
पुलिस ने बताया कि दो मृतक शादी के लिए सामान लेने गए थे। एक अन्य व्यक्ति दांत दर्द का इलाज कराने गदग गया हुआ था। मृतक के परिजनों में मातम छाया हुआ था।
गदग ग्रामीण पुलिस ने घटनास्थल का दौरा कर निरीक्षण किया। गदग ग्रामीण थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *