हुब्बल्ली. हुब्बल्ली-धारवाड़ महानगर पुलिस आयुक्तालय के पूर्व, उत्तर, दक्षिण तथा पश्चिम यातायात पुलिस थानों में यही पहली बार यातायात संपर्क दिवस कार्यक्रम मनाया गया।
विभिन्न आवासीय इलाकों के लोगों ने पुलिस अधिकारियों के साथ यातायात समस्याओं के बारे में चर्चा की।
हुब्बल्ली-धारवाड़ महानगर निगम उपमहापौर उमा मुकुंद, पुलिस आयुक्त लाभूराम, सहायक पुलिस आयुक्त जीपी दोड्डमनी, पुलिस निरीक्षक एनसी काडदेवरमठ आदि उपस्थित थे।
पूर्व यातायात थाना
अरिहंत नगर, बादामी नगर, नवीन पार्क समेत केश्वापुर के विभिन्न आवासीय इलाके पूर्व याताया थाना कार्य क्षेत्र में आते हैं। यहां स्थानीय लोगों ने कहा कि यहां की सड़कों पर मालवाहक ट्रकों का परिवहन बढ़ रहा है। घर से बाहर निकलने में डर लगता है। इस पर लगाम कसना चाहिए।
पूर्व यातायात थाना पुलिस को सलाह देते हुए लोगों ने कहा कि मार्केट क्षेत्र दाजिबानपेट, दुर्गदबैल, सीबीटी, स्टेशन रोड के दोनों किनारों पर दुपहिया वाहनों के पार्किंग के लिए मौका उपलब्ध किया गया है। इससे सड़क संकरी होने से वाहन यातायात में बाधा पहुंच रही है। स्टेशन रोड तथा दाजिबानपेट में यह समस्या अधिक है। सुबह 10 से शाम 7 बजे तक वाहन दबाव रहता है। एक किनारे पर मात्र वाहन पार्किंग को मौका देना चाहिए।
उत्तर यातायात थाना
शिरूर पार्क के लोगों ने कहा कि राज्य में ही आदर्श टेंडर श्योर सड़क को शिरूर पार्क में निर्माण किया गया है। वाहन पार्किंग के लिे जगह नहीं होने से शाम के समय इस सड़क पर वाहन दबाव बढ़ता है। वाहनों के पार्किंग के लिए उचित जगह उपलब्ध करनी चाहिए।
हुब्बल्ली ऑटोरिक्शा चालक संघ के अध्यक्ष शेखरय्या मठपति ने कहा कि फ्लाईओवर कार्य को विभिन्न चरणों में नहीं करने से लोगों को आवाजाही के लिए सड़क ही नहीं है। अस्थाई तौर पर पृथक सड़क का निर्माण कर लोगों को सुविधा उपलब्ध करनी चाहिए। उचित जगहों पर ऑटोरिक्शा स्टैण्ड निर्माण करना चाहिए।
इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पुलिस आयुक्त लाभूराम ने कहा कि लोगों को समस्या ना हो इस प्रकार फ्लाई ओवर निर्माण कार्य करने के के संबंधितों को निर्देश दिए जाएंगे। ऑटोरिक्शा चालकों की ओर से मुसाफिरों से अधिक पैसे वसूलने की जानकारी है, जिसके चलते मीटर लगाना चाहिए।
बैठक में मुरली इंगलहल्ली, गंगाधर हल्ली, गोपाल सिंगनहल्ली, दावलसाब कुरहट्टी आदि उपस्थित थे।

हर माह दूसरे शनिवार को कार्यक्रम

हुब्बल्ली-धारवाड़ महानगर पुलिस आयुक्तालय में पहली बार यातायात संपर्क दिवस आयोजित किया गया है। लोगों की समस्याओं को जानकार समाधान की जाने वाली समस्याओं पर तुरन्त प्रतिक्रिया व्यक्त की गई है। लोगों ने भी बहुत सारी सलाह दी है। बेंगलूरु में अपनाए गए इस कार्यक्रम को यहां भी हर माह के दूसरे शनिवार को आयोजित किया जाएगा।
लाभूराम, पुलिस आयुक्त, हुब्बल्ली-धारवाड़ महानगर

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *