
जगदीश शेट्टर ने कहा
हुब्बल्ली. कांग्रेस नेतता एवं पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर ने कहा कि राजनीति में भीतरघात और बाहर के घात दोनों तरह के घात होते हैं। अब भाजपा ने कार्यकर्ताओं पर मुझे हराने का दबाव बना रही है। अब सब्र का बांध टूट रहा है इसका असर आगामी लोकसभा चुनाव पर पड़ेगा, इंतजार कीजिए और देखिए।
शहर में सोमवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए शेट्टर ने कहा कि हुब्बल्ली-धारवाड़ सेंट्रल निर्वाचन क्षेत्र में मेरा छवि कम नहीं हुई है, बिल्कुल नहीं। मैंने बेदाग राजनीति की है। लोगों के बीच एक सवाल है कि जिन लोगों ने कुछ भी गलत नहीं किया है, उन्हें टिकट नहीं दिया है, इसके चलते लोगों को मुझ पर अनुकंपा हैं। लोगों की यह अनुकंपा, भाजपा के खिलाफ स्थित नाराजगी अब मुझे विधायक चुनने की जिद पैदा कर दी है। उन्होंने विश्वास जताया कि पिछले चुनाव की तुलना में इस बार उन्हें अधिक वोट मिलेंगे।
यह दबाव लंबे समय तक नहीं चलेगा
उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों के निष्कासन पर टिप्पणी करते हुए कहा कि जिन लोगों को निष्कासित किया गया है, उन्होंने पहले ही भाजपा से इस्तीफा दे दिया था। अब उन्हें पार्टी से हटाना हास्यास्पद है। भाजपा अब कार्यकर्ताओं पर दबाव बनाने का काम कर रही है। यह दबाव लंबे समय तक नहीं चलेगा।
अधिक वोटों से जीतूंगा
अमित शाह के हुब्बल्ली-धारवाड़ सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार ही जीतेंगे वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए शेट्टर ने कहा कि कोई कुछ भी कहे, उस पार्टी के नेता भाजपा उम्मीदवार कितने मतों से जीतेगा कहते हैं, मैं उससे अधिक वोटों से जीतूंगा।
2024 के लोकसभा चुनाव आने तक प्रतीक्षा करें
जगदीश शेट्टर को हराने के लिए आलाकमान की ओर से प्रहलाद जोशी को दिए गए कार्य के बारे में उन्होंने कहा कि प्रहलाद जोशी ने कभी भी इतने लंबे समय तक इस निर्वाचन क्षेत्र में इतना प्रचार नहीं किया था। उन पर केंद्र का दबाव है। वे इसे किसी और पर डालने की कोशिश कर रहे हैं। हार के डर से लोगों को डराना और दबाव बनाना शुरू कर दिया है। पूर्व में केंद्रीय मंत्री जोशी के चुनाव प्रचार में वे भी शामिल थे वाले प्रश्न पर शेट्टर ने कहा कि आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव आने तक प्रतीक्षा करें।
यह केवल कांग्रेस बनाम भाजपा की लड़ाई है
शेट्टर ने स्पष्ट किया कि इस बार हुब्बल्ली-धारवाड़ मध्य (सेंट्रल) निर्वाचन क्षेत्र में होने वाला चुनाव उनके और भाजपा आलाकमान के बीच का युद्ध नहीं है, यह केवल कांग्रेस और भाजपा के बीच का युद्ध है। वेे अपने जीवन में ऐसी स्थिति कभी नहीं देखी। यह चुनाव शेट्टर बनाम भाजपा आलाकमान नहीं है। यह कांग्रेस बनाम भाजपा है।
यह मामला तभी सुलझ सकता था
बोम्मई के मंत्रिमंडल में मंत्री सीट लेने से मना करने के कारण शेट्टर को टिकट नहीं देने के अमित शाह के बयान उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल में मंत्री नहीं बना तो क्या विधायक को टिकट नहीं दिया जाएगा कहना सही नहीं है। यह एक अजीब बयान है। इसे तब चिन्हित किया जाना चाहिए था जब मैं घर पर यह कहते हुए बैठा था कि मुझे सत्ता नहीं चाहिए। जब मैं मंत्री नहीं बनना चाहता था तभी उन्होंने मुझे टिकट नहीं देंगे कहा होता तो यह मामला तभी सुलझ गया होता। इसे छोडक़र अब बेतुके तर्क देना सही नहीं है।