पांच सौ सफाईकर्मी भी होंगे शामिल, 70 मिनट का होगा समारोह

महापौर ईरेशा अंचटगेरी ने दी जानकारी

हुब्बल्ली. महानगर निगम महापौर ईरेशा अंचटगेरी ने कहा कि महानगर निगम की ओर से 26 सितंबर को आयोजित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सम्मान समारोह में 5,000 लोगों को आमंत्रित किया जाएगा।

शहर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए महापौर ईरेश ने कहा कि देशपांडे नगर के कर्नाटक जिमखाना मैदान में समारोह का आयोजन किया गया है। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी, राज्य के मंत्री हालप्पा आचार, शंकर पाटील मुनेनकोप्प, विधायक जगदीश शेट्टर, प्रसाद अब्बय्या, अरविंद बेल्लद, अमृत देसाई, कुसुमावती शिवल्ली, सी.एम. निंबन्नवर और महानगर निगम के पार्षद समारोह में भाग लेंगे।

उन्होंने कहा कि समारोह में पूर्व सांसदों, विधायकों, विधान परिषद सदस्यों, महानगर निगम के पूर्व पार्षदों, संघ-संस्थाओं के प्रतिनिधियों सहित लगभग 5,000 लोगों को आमंत्रित किया जाएगा। इसके अलावा 500 सफाई कर्मियों को भी समारोह में भाग लेने की अनुमति दी जाएगी।

चांदी की मूर्ति का उपहार : महापौर ईरेश ने कहा कि नागरिक सम्मान की याद में राष्ट्रपति को सिद्धरूढ़ स्वामी की चांदी की मूर्ति को उपहार के तौर पर दिया जाएगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जुड़वां शहरों की दौरा करने वाली तीसरी राष्ट्रपति हैं। पूर्व में धारवाड़ के लिए सर्वपल्ली राधाकृष्णन और हुब्बल्ली के लिए डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम ने दौरा किया था। इनमें नागरिक सम्मान पाने वाली मुर्मू पहली राष्ट्रपति हैं।

उन्होंने कहा कि करीब 70 मिनट का कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होगा। यहां के कार्यक्रम के बाद राष्ट्रपति आईआईआईटी धारवाड़ के परिसर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगी।

महापौर ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि जहां समारोह होगा उस मैदान पर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। अधिकारियों को शहर की सफाई, सौंदर्यीकरण और सड़कों की मरम्मत के निर्देश दिए गए हैं। वाहनों की पार्किंग के लिए किम्स मैदान और आसपास के स्कूलों के मैदान सहित विभिन्न स्थानों की चिन्हित किया गया है।

संवाददाता सम्मेलन में उपमहापौर उमा मुकुंद, विपक्ष के नेता दोरैराज मणिकुटला, पार्षद वीरन्ना सवडी, शिवु मेणसिनकाई, शिवु हिरेमठ, संतोष चव्हाण, चंद्रिका मेस्त्री, सुवर्णा कल्लकुंटला आदि उपस्थित थे।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *