गुंद वन्यजीव क्षेत्र
जोईडा (उत्तर कन्नड़ जिला). वन विभाग के अधिकारियों की एक टीम ने काली टाइगर रिजर्व के गुंद वन्यजीव क्षेत्र के अंतर्गत उलवी के पास शिवपुर में दो दिन कई घरों में तलाशी ली और तेंदुए के सात नाखून सहित विभिन्न वन्यजीव उत्पाद जब्त किए। इस संबंध में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों की पहचान शिवपुर गांव के नारायण तम्मन्ना महाले, रघुनाथ तिम्मन्ना महाले, सुधाकर वड्डो महाले, मारुति कृष्णमूर्ति लक्कोल्ली और शशांक नारायण महाले के तौर पर की गई है।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों के पास से दो घोरपडों की खाल, एक किंगफिशर की चोंच, चंदन का टुकड़ा, पक्षी जाल, बिना लाइसेंस वाली देशी बंदूक, गोला-बारूद और नकली बम जब्त किया है।

कुम्बारवाड़ा के सहायक वन संरक्षण अधिकारी (एसीएफ) अमराक्षर वी.एम. ने कहा कि आरोपी के खिलाफ पहले भी कुछ मामले दर्ज हैं। हमने वन्यजीव उत्पाद रखने के संदेह पर अभियान चलाया। जांच चल रही है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *