नड्डा ने की अपील
हावेरी .
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने राज्य के विकास में सबसे अधिक योगदान दिया है। यहां के जनता के उत्साह और भारी जोश को देखते हुए बोम्मई की जीत निश्चित है।

शिग्गावी में बुधवार को मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई की ओर से आयोजित खुली बैठक को संबोधित करते हुए नड्डा ने कर्नाटक में विकास की गंगा को प्रवाहित करने के लिए लोगों से कमल के प्रतीक को वोट देने की अपील की। कर्नाटक में विकास की स्थिरता होनी चाहिए यह चुनाव का विषय है। मोदी का आशीर्वाद जारी रखने और विकास जारी रखने के लिए भाजपा को ही जीतवाएं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का मतलब कमीशन, भ्रष्टाचार, अपराधीकरण की पार्टी है। कांग्रेस के नेता अब नेता नहीं रहे। वे एटीएम ऑपरेटर बन गए हैं। कर्नाटक को भेजी गई विकास से संबंधित राशि को दिल्ली कांग्रेस को हस्तांतरित करने वाली कांग्रेस की सरकार क्या राज्य में चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से कर्नाटक को भेजे गए धन का पर्याप्त उपयोग के लिए यहां के विकास कार्यों के नियमित तौर पर जारी रखने की खातिर कमल के प्रतीक का समर्थन करने का अनुरोध किया।

उन्होंने सडक़ों के निर्माण, विकास, तुमकूर में हेलीकॉप्टर निर्माण उद्योग शुरू करने, हवाई अड्डों के निर्माण, वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत, कमल के लिए कमल के चिह्न को वोट देने की अपील की।

इससे पहले नड्डा ने शिग्गावी में मुख्यमंत्री बसराज बोम्मई के साथ एक विशाल रोड शो कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, फिल्म अभिनेता किच्छा सुदीप, मंत्री बीसी पाटिल, गोविंद करजोल, मुरगेश निराणी, अनुशासन समिति के अध्यक्ष लिंगराज पाटिल उपस्थित थे।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *