पुणे. विश्व मानवाधिकार परिषद का राष्ट्रीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं अवार्ड महाराष्ट्र के पुणे के आजम केंपस असेंबली हॉल में आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न प्रदेशों से आए विश्व मानवाधिकार परिषद के सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं महानुभावों को राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. एम आर अंसारी, राष्ट्रीय मुख्य महासचिव प्रसून गोस्वामी, राष्ट्रीय मुख्य सलाहकार डॉक्टर हाजी आईएएस जमा, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मौलाना अनवरुल हक, राष्ट्रीय महासचिव मेराज अंसारी एडवोकेट, डॉक्टर जी एस कंबोज व मुख्य अतिथि डॉक्टर पीए इनामदार ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अंसारी ने कहा कि आज विश्व मानव अधिकार परिषद देश के सभी प्रदेशों में मानव अधिकारों की रक्षा के लिए कार्य कर रहा है। हम अपने स्तर से प्रयास कर रहे हैं कि हर गरीब मजदूर लाचार पीडि़त इंसान को उसका अधिकार मिले।


विश्व मानव अधिकार परिषद की रिपोर्ट पेश करते हुए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मौलाना अनवरुल हक ने बताया कि विश्व मानव अधिकार परिषद बड़ी संख्या में देशभर के निर्दोष लोगों के मुकदमे लडऩे का काम कर रही है तथा कैदियों व बंदियों की हर तरह से मदद की गई। कई प्रदेशों में कैदियों को जरूरत का सभी सामान वितरित किया गया। हर प्रदेश में मानव अधिकारों की रक्षा के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया।
मौलाना अनवारुल हक ने देश भर से आए अपने पदाधिकारियों से कहा कि जो लोग मासूम बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर होटल फैक्ट्री कारखाने आदि स्थानों पर मजदूरी कराते हैं ऐसे लोगों की शिकायत क्षेत्रीय अधिकारियों से करें और ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही कराने का काम करें।
कार्यक्रम में हाजी आईएएस जमा, प्रसून गोस्वामी, एडवोकेट मेराज अंसारी, सलाहुद्दीन गौरी, डॉक्टर जी एस कंबोज डॉक्टर डॉक्टर एस के पुनिया, पुनीत खरे, मनीषा पुनीत खरे, श्री राम, रफीक तालिब बेग, मौलाना अब्दुस समद, मौलाना अब्दुल मजीद, मोहम्मद नईम, शेख रहमान, अब्दुल महरूफ, आरती राजपूत, डॉक्टर शेख आरजू, नावेद शेख, एडवोकेट साजिद, गणेश च्यवन, सुनील, मंत्री श्री गणेश शिंदे, विधायक महादेव बाबर, विधायक प्रशांत जगताप आदि मौजूद थे।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *