जद एस विधायक दल के नेता एचडी कुमारस्वामी।
जद एस विधायक दल के नेता एचडी कुमारस्वामी।

कुमारस्वामी ने कहा
बागलकोट.
विधानसभा चुनाव में कुछ ही दिन बचे हैं और उम्मीदवार जोर-शोर से प्रचार कर रहे हैं। नेता एक दूसरे पर कीचड़ उछाल रहे हैं। वेस्टेंड होटल में समय बिताकर सत्ता गवाने की सिद्धरामय्या की आलोचना पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए जद एस विधायक दल के नेता एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि मैं होटल में रहकर सुबह 9 से रात 1 बजे तक काम किया करता था। वे (सिद्धरामय्या) कैसे काम करते थे, यह सभी जानते हैं। विधान सौधा दोपहर एक बजे खाली करके जाते तो वे कहां जाते थे और छह बजे के बाद किन से मिलते थे।
उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी ने बागलकोट में कहा कि मैं यह हजार बार कह चुका हूं, पहला अपराध उनका (सिद्धरामय्या) है। जॉर्ज के नाम पर घर ले लिया और उसी में रहने लगे। सरकारी क्वार्टर मकान मुझे नहीं दिया गया। अब सारे केंद्रीय नेता नहीं रहे हैं वे कहां रहते हैं? क्या मैं वेस्टेंड होटल में स्थायी तौर पर था?
अपने कार्यकाल में किए गए कार्यों के बारे में कुमारस्वामी ने कहा कि मैंने रात 12 बजे तक काम किया। मेरे 14 महीने के प्रशासन के दौरान कांग्रेस के 78 विधायकों को 19 हजार करोड़ रुपए दिया गया है। भाजपा सरकार में आज जो काम हो रहे हैं, वह उस पैसे की वजह से हुए हैं। मरी ओर से दिए गए पैसों में ही बादाम के विकास कार्य हुए हैं।
उन्होंने कहा कि जनता के पास जाकर किस प्रकार से काम करने चाहिए इस बारे में हमें सिद्धरामय्या से सीखने की जरूरत नहीं है। बादामी के लिए लाया गया चार हजार करोड़ रुपए कहां है? बारिश में जलमग्न हुए किसी भी एक गांव के लिए क्या पूनर्वास उपलब्ध किया है। 5 साल में बादामी के लिए क्या बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराई हैं।
बजरंग दल, पीएफआई संगठन पर प्रतिबंध कोई समाधान नहीं
कोप्पल में बुधवार को संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी ने कहा है कि बजरंग दल और पीएफआई संगठनों पर प्रतिबंध लगाना कोई समाधान नहीं है। संगठनों की अवैध गतिविधियों पर रोक लगानी चाहिए। हमें यह जानने की जरूरत है कि इसमें कौन मदद कर रहा है और कौन इसे बढ़ावा दे रहा है। वे निर्दोष लोगों को ला कर उन्हें अवैध गतिविधियों में लगा रहे हैं। इसे रोका जाना चाहिए। यह घोषणापत्र में कहने की बात नहीं है। जब कांग्रेस पांच साल सत्ता में थी तब प्रतिबंध क्यों नहीं लगाया। दोनों राष्ट्रीय दलों पर तंज कसा।
उन्होंने कहा कि राज्य में दो राष्ट्रीय दलों के दिल्ली नेताओं ने प्रचार के लिए डेरा डाला हुआ है। उन्हें अब कर्नाटक पर तरस आ रहा है, जो इतने दिनों से नहीं आया। लोगों को भाजपा पर भरोसा नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी के रोड शो करने पर समस्या का पता नहीं चलेगा। उत्तर कर्नाटक में बहुत समस्याएं हैं। भाजपा नेता कहते हैं कि कर्नाटक के कल्याण के लिए बड़ी योजना दी है। क्या दिया है?
कुमारस्वामी ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से दी गई रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश के दस जिले पिछड़े हैं। इसके लिए केंद्र ने क्या किया? नदी का पानी भरपूर मिल रहा है परन्तु इसका उपयोग नहीं हो रहा है। कृष्णा न्यायाधीकरण का फैसला आए दस साल हो चुके हैं, इसे लागू नहीं किया। कांग्रेस, भाजपा सरकार का योगदान क्या है? हमने किसानों का कर्ज माफ किया, क्या यह अन्याय है? किसान सम्मान से प्रदेश को कितना अनुदान मिलता है? क्या इससे किसानों की समस्या का समाधान हो जाएगा।
उन्होंने आलोचना करते हुए कहा कि जेजेएम के नल में पानी नहीं आ रहा, पैसा बह रहा है। सीएम के गृहनगर रानीबेन्नूर में लोग कह रहे हैं कि पानी नहीं आया है। यह राज्य के लिए उनका योगदान है।
कुमारस्वामी ने कहा कि देश की राजनीति में किसी का कोई सिद्धांत नहीं है। पहले सिद्धांत का अध्ययन करें। राष्ट्रीय पार्टियां अपने लिए जरूरी समझौता कर सकते हैं, तो यह सही सिद्धांत है, अगर हम करते हैं तो यह गलत है। सिध्दरामय्या कहते हैं कि हम जीते हुए बैल की पूंछ पकड़ते हैं। आप क्यों हारे हुए बैल की पूंछ पकड़ कर जा रहे हो।
उत्तर कर्नाटक के लिए कोई योगदान नहीं दिया
दोनों राष्ट्रीय पार्टियों ने उत्तर कर्नाटक के लिए कोई योगदान नहीं दिया है। मैंने कंपीट विथ चाइना स्कीम के तहत जिले को एक उद्योग दिया था। इन्होंने क्या दिया? केंद्र सरकार दाम कम करेगी तो हम फ्री में सिलेंडर क्यों देंगे। कहते हैं कि मैं आऊंगा तो लोग आएंगे, वोट नहीं देंगे। इस बार योग्य उम्मीदवार हैं। इस बार उत्तर कर्नाटक में 30 सीटें आएंगी।
उन्होंने कहा कि पार्टी में नेतृत्व और संगठन की कमी है। मेरे राजनीति में आने से पहले ही जनता दल टूटा था। कई नेता कहीं और चले गए हैं। लोग मुझ पर भरोसा करते हैं परन्तु कोई उपयुक्त उम्मीदवार नहीं था, अब हैं। इसके चलते उन्हें इस बार पूर्ण बहुमत मिलने का भरोसा है।
बोम्मई का नाम नहीं बता रही भाजपा
कुमारस्वामी ने कहा कि मोदी दूर की पहाड़ी है। उन्हें दिखाकर भाजपा नेता वोट मांग रहे हैं। बोम्मई का नाम नहीं बता रहे हैं। उन्हें ओल्ड मैसूर में दस सीटें नहीं मिलेंगी। विधायक राघवेंद्र हिट्नाल ने हिट्नाल गांव में जेडीएस के कार्यक्रम में आ रहे लोगों पर पथराव किया है। अधिकारियों को कार्रवाई करनी चाहिए। असली किसानों में से किसी ने नहीं कहा कि मैंने कर्ज माफ नहीं किया है। किसानों के नाम पर हरी शाल ओढऩे वालों ने किया है। मैंने ऐसे लोगों से कहा, किसानों से नहीं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *