बिहार के सांसद और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी।

सुशील कुमार मोदी ने कहा
हुब्बल्ली.
बिहार के सांसद और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि एक ही निर्वाचन क्षेत्र में छह बार जीते हैं, इसलिए स्वाभाविक रूप से सत्ता विरोधी लहर होती है। जगदीश शेट्टर के साथ भी ऐसा ही है। उनके हारने की संभावना थी इस लिए वरिष्ठों ने उन्हें इसे किसी और के लिए छोडऩे को कहा था।
शहर में गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए सुशील कुमार मोदी ने कहा कि शेट्टर ने वरिष्ठों की बात को झुठलाकर कांग्रेस में चले गए हैं। भाजपा छोडऩे वाला बगावत करने वाला कोई भी नहीं जीता है। दूसरी पार्टियों के माहौल में फीट नहीं हो पाएंगे। वे पानी से बाहर निकाली हुए मछली की तरह हो जाते हैं। शेट्टर का भी कुछ ऐसा ही हाल होगा।
यह गलतफहमी नहीं होनी चाहिए कि उन्हीं से पार्टी है। पार्टी से ही नेता होते हैं, नेता से पार्टी नहीं होती। वरिष्ठों के कहने पर शेट्टर को युवाओं को मौका देना चाहिए था।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *