इजराइल से पत्नी के साथ हुब्बल्ली लौटे डॉ. अखिलेश
हुब्बल्ली. ऑपरेशन अजय के माध्यम से युद्धग्रस्त इजराइल से दिल्ली आ कर वहां से हुब्बल्ली लौटने वाले डॉ. अखिलेश कारगद्दे और कृति का शहर के हवाई अड्डे पर जिला प्रशासन और हुब्बल्ली तालुक प्रशासन की ओर से स्वागत किया गया।

शहर के नवनगर अध्यापकनगर निवासी डॉ. अखिलेश और कृति इजराइल के येरुशलम में रह रहे थे। लेजर टेक्नोलॉजी पोस्ट-डॉक्टरल फेलो (पीडीएफ) की पढ़ाई के लिए अखिलेश इजराइल गए थे।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए कृति ने कहा कि मुझे इजरायल गए हुए तीन महीने हुए थे। जब मैंने पहली बार सायरन की आवाज सुनी तो मैं डर गई थी। बाद में वहां की सरकार ने ऐप के जरिए उचित जानकारी दे रही थी। भारतीय दूतावास के अधिकारी हमारे संपर्क में थे। हम जहां थे वहां युद्ध की कोई स्थिति नहीं थी। सिर्फ सीमा पर तनाव है। केवल एक दिन मात्र भोजन के लिए समस्या हुई थी।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *