परिणय सूत्र में बंध 24 जोड़ेपरिणय सूत्र में बंध 24 जोड़े

एक ही मंड़प में 17 मुस्लिम का निकाह और 7 हिन्दू जोड़ों का हुआ विवाह

सर्वधर्म सामूहिक विवाह सम्मेलन का हुआ आयोजन

इलकल (बागलकोट). हिन्दू -मुस्लिम एकता, सौहार्द और भाईचारे की मिसाल हजरत सैयद मुर्तुजा कादरी दरगाह के 156 वें उर्स के उपलक्ष्य में सर्वधर्म सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन दरगाह परिसर में हुआ। इसमें कुल 24 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। इसमें 17 मुस्लिम जोड़े थे जिनका निकाह और 7 हिन्दू जोड़े थे जिनकी हिन्दू रीति-रिवाज के मुताबिक विवाह हुआ।

शहर के अंजुमन संस्था अध्यक्ष उस्मानगनी हुमनाबाद अभिमानी बळग की ओर से आयोजित सर्वधर्म सामूहिक विवाह सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद कर्नाटक वीरशैव लिंगायत विकास निगम अध्यक्ष एवं विधायक विजयानंद काशप्पनवर ने कहा कि बढ़ती महंगाई की वजह से गरीब और मध्यम वर्ग के लोग कष्ट में जीवन गुजार रहे हैं। गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों की सुविधा के लिए सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन करना सराहनीय कार्य है। विवाह में फिजूलखर्ची करना ठीक नहीं है। एक ही मंड़प में 17 मुस्लिम जोड़े का निकाह और 7 हिन्दू जोड़े का विवाह हो रहा है। उस्मानगनी हुमनाबाद के नेतृत्व में प्रति वर्ष ऐसे सार्थकता युक्त कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है जो सराहनीय है।

सामूहिक विवाह सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए उस्मानगनी हुमनाबाद ने कहा कि गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों की आर्थिक स्थिति कमजोर रहने से वो कर्जा लेकर विवाह करते हैं। कर्जा चुकाना मुश्किल होता है और कर्ज में डूबे रहते हैं। सामूहिक विवाह समारोह में शादी करने से खर्चा नहीं होता और संतोष की जिंदगी जी सकते हैं। ऐसे आयोजन से सामाजिक समरसता और सर्वधर्म समभाव को बढ़ावा मिलता है। अलग अलग धर्मों के लोगों की शादीयां रीति रिवाज के मुताबिक कराई जाती है। वर वधू को हजारों लोगों का आर्शीवाद मिलता है।

इस मौके पर इलकल तालुक ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अब्दुल रज्जाक तटगार, नगर योजना प्राधिकार अध्यक्ष राघवेन्द्र चिंचमी, इलकल सहकारी बैंक निदेशक शांतकुमार सुरपुर, सर्व विजय सेवा संस्था एवं ग्रेनाइट उद्यमी राजू बोरा, शब्बीर बागवान, अजीज जमादार, मौलाना वहाबुद्दीन काजी, नगरसभा अध्यक्ष सुधारानी संगम, उपाध्यक्ष काळम्मा जक्का सहित अनेक हिन्दू-मुस्लिम समाज के गणमान्य उपस्थित थे।

मौलाना मोहम्मद यूनुस मुदगल ने कुरान की आयाते पढ़ी और स्वागत तथा संचालन किया।
यूसुफ बागवान ने आभार जताया।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *