छह महीने में श्वानों के काटने की 2,682 घटनाएंदावणगेरे के जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित जिला सतर्कता समिति की बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी डॉ. विजय महांतेश दानम्मनवर।

जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने दी जानकारी
हावेरी. जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश सुरगिहल्ली ने कहा कि अप्रेल से सितंबर 2024 की अवधि के दौरान, 2,682 लोगों को श्वानों ने काटा है और उन सभी को उचित उपचार दिया गया है।
वे शहर के जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित जिला सतर्कता समिति की बैठक में जानकारी दे रहे थे।
उन्होंने लोगों की स्वास्थ्य देखभाल और इलाज को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से किए गए उपायों के बारे में बताया।
सुरगिहल्ली ने कहा कि श्वानों के काटने के मामलों के लिए विभिन्न उपचार उपलब्ध हैं। ऐस मामलों में किसी भी व्यक्ति में रेबीज के लक्षण नहीं पाए जाते हैं। ऐसे मरीजों की लगातार निगरानी की गई है। जरूरतमंद सभी मरीजों का इलाज जारी रखा गया है।
बैठक की अध्यक्षता कर जिलाधिकारी डॉ. विजय महांतेश दानम्मनवर ने कहा कि जिले में संक्रामक रोगों के नियंत्रण के लिए सभी विभागों को आपसी सामंजस्य के साथ काम करना चाहिए। शहरी और ग्रामीण इलाकों में बीमारियों को फैलने से रोकने के लिए एहतियाती कदम उठाने चाहिए।
उन्होंने कहा कि संक्रामक रोगों को नियंत्रित करना है, तो संक्रामक रोगों के बारे में जन जागरूकता पैदा करनी चाहिए। लोगों को बीमारियों की गंभीरता के प्रति जागरूक करना चाहिए। तभी हम संक्रामक रोगों पर नियंत्रण पाया जा सकता है।
दानम्मनवर ने कहा कि लोगों को भी अपने आसपास सफाई रखनी चाहिए। अस्पतालों में आवश्यक औषधियों का भण्डारण करना चाहिए। मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध होना चाहिए। आशा कार्यकर्ताओं और दाइयों को गांवों में लोगों के स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। अगर लोगों के स्वास्थ्य में कोई समस्या होने पर उन्हें अस्पताल भेजने की व्यवस्था करनी चाहिए।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों से राष्ट्रीय रेबीज नियंत्रण, सांप काटने की रोकथाम और नियंत्रण, तीव्र दस्त, क्यासनूर वन रोग, आयोडीन अल्पता विकार नियंत्रण और सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रयोगशालाओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।
बैठक में जिला स्तरीय, तालुक स्तरीय चिकित्सा अधिकारी और विभिन्न विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *