आवासीय विद्यालय में 7वीं की छात्रा गर्भवती

परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज, पुलिस जांच शुरू

बागलकोट. इलकल तालुक के कंदगल्ल गांव स्थित मोराजी देसाई आवासीय विद्यालय में पढ़ रही 7वीं कक्षा की छात्रा के गर्भवती होने का मामला सामने आया है। छात्रा के परिजनों की शिकायत पर ग्रामीण पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, उसी विद्यालय में पढऩे वाला 8वीं कक्षा का छात्र (मुधोल तालुक के बदनूर निवासी) आरोपी है। उसने पहले विद्यालय परिसर में ही छात्रा से कई बार संबंध बनाए और बाद में विवाह का झांसा देकर लोकापुर मार्ग के खेतों में भी ले गया था।

फिलहाल पीडि़ता दो माह की गर्भवती बताई गई है। ग्रामीण पुलिस थाने के पीएसआई मल्लिकार्जुन सत्तिगौडऱ मामले की जांच कर रहे हैं।

हाल ही में यदगीर और शिवमोग्गा जिलों के आवासीय विद्यालयों में भी नाबालिग छात्राओं के गर्भवती होने की घटनाएं सामने आई थीं। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने आवासीय विद्यालयों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *