कलबुर्गी. कल्याण कर्नाटक सडक़ परिवहन निगम की जांच टीमों ने जून और जुलाई 2025 में विशेष अभियान चलाकर कुल 36,154 वाहनों की जांच की। इस दौरान 3,183 मामले दर्ज किए गए और 2,448 बिना टिकट यात्रियों से 5,33,173 रुपए का जुर्माना वसूला गया।

जांचकर्ताओं ने लगभग 1.11 लाख रुपए की राजस्व चोरी का भी पता लगाया।

परिवहन निगम के मुख्य यातायात प्रबंधक ने यात्रियों से बस में हमेशा टिकट-पास लेकर यात्रा करने की अपील की।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *