कलबुर्गी बनेगा मेडिकल हबप्रयास अभियान का किया शुभारंभ करते हुए राज्य के चिकित्सा शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री डॉ. शरण प्रकाश पाटिल।

डायबेटोलॉजी यूनिट का निर्माण जारी

मंत्री डॉ. शरण प्रकाश पाटिल ने ‘प्रयास’ अभियान का किया शुभारंभ

मधुमेह मरीजों के लिए विशेष पहल

कलबुर्गी. मधुमेह (डायबिटीज) मरीजों के बेहतर उपचार के लिए राज्य सरकार कलबुर्गी में इंस्टीट्यूट ऑफ डायबेटोलॉजी यूनिट स्थापित कर रही है। राज्य के चिकित्सा शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री डॉ. शरण प्रकाश पाटिल ने कहा कि बेंगलूरु के अलावा कलबुर्गी और मैसूरु में भी इस तरह की विशेष इकाइयां विकसित की जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि गुलबर्गा विश्वविद्यालय परिसर में कलबुर्गी यूनिट का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जिससे क्षेत्र के मरीजों को उन्नत उपचार सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

‘प्रयास’ अभियान से मिलेगी बड़ी राहत

मंत्री डॉ. पाटिल ने ‘पैन इंडिया डायबिटिक फुट हेल्थ – अवेयरनेस, एडवाइस एंड स्क्रीनिंग (प्रयास)’ अभियान का शुभारंभ किया। यह अभियान फुट सिक्योर, स्ट्रेट एड और जीआईएमएस अस्पताल के सहयोग से चलाया जा रहा है।

इस पहल के तहत मोबाइल मेडिकल वैन जिले और तालुक स्तर पर जाकर मधुमेह मरीजों के पैरों की जांच करेगी और उन्हें उचित देखभाल तथा उपयुक्त जूते पहनने की सलाह देगी। मोबाइल यूनिट में आवश्यक चिकित्सा उपकरण भी उपलब्ध कराए गए हैं।

ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता पर जोर

डॉ. पाटिल ने कहा कि यह कार्यक्रम खासकर ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब मरीजों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित होगा। उन्होंने सभी मेडिकल कॉलेजों को निर्देश दिया है कि वे जागरूकता फैलाने और इस अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

कलबुर्गी में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार

मंत्री ने कहा कि जीआईएमएस परिसर में मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल, क्रिटिकल केयर यूनिट और 200 बेड का कैंसर अस्पताल निर्माणाधीन है। बन्र्स यूनिट उद्घाटन के लिए तैयार है, जबकि 371 बेड का जयदेव अस्पताल सुचारु रूप से कार्य कर रहा है।

इसके अलावा, गुलबर्गा विश्वविद्यालय परिसर में निम्हांस की शाखा और इंदिरा गांधी चिल्ड्रन्स हॉस्पिटल यूनिट की स्थापना का कार्य भी जारी है।

विशेषज्ञों की चेतावनी

कार्यक्रम में डॉक्टर संजय शर्मा ने कहा कि डायबिटीज के कारण होने वाली जटिलताएं तेजी से बढ़ रही हैं। यदि पैरों की सही देखभाल की जाए, तो लगभग 80 प्रतिशत मामलों में गंभीर नुकसान से बचा जा सकता है।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *